UP: प्रतापगढ़ में महिला ने मासूम बेटे की गला रेत कर हत्या की, खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया
अंतू थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतू के बैजनथवा वार्ड में राकेश वर्मा परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी होली पर रविवार को माएके जाने की तैयारी की थी। बताते हैं कि पति व ससुर ने महिला को माएके जाने से मना कर दिया। इस पर विवाद हुआ था।
प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ जनपद में होलिका दहन के दिन बड़ी घटना हुई। जन्म देने वाली मां ने अपने ही मासूम बेटे की हत्या कर दी। निर्ममता की हद तो देखिए महिला ने गला रेत कर मासूम बेटे को मौत की नींद सुला दिया। उसके बाद महिला ने आत्महत्या की नीयत से खुद पर भी वार किया। हालांकि घरवालों ने उसे बचा लिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।
मायके जाने से ससुराल वालों ने मना किया था
अंतू थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतू के बैजनथवा वार्ड में राकेश वर्मा परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी होली पर रविवार को माएके जाने की तैयारी की थी। बताते हैं कि पति व ससुर ने महिला को माएके जाने से मना कर दिया। इस पर घर में विवाद हुआ। रात में पति घर से दूर बन रही शहरी आवास में सोने चला गया। महिला कमरा बंद करके रात में सो रही थी।
शोर सुनकर उठे स्वजन तो महिला की बच सकी जान
सोमवार की भोर में राकेश की पत्नी ने अपने चार साल के मासूम बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। आत्महत्या की नीयत से खुद का भी गला रेतने का प्रयास किया। इस बीच आवाज सुन कर बाहर सो रहे महिला के ससुर की नींद खुल गई। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। अंदर जाने पर वह अवाक रह गए। मासूम खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। तब तक वहां ग्रामीणों और राकेश भी पहुंच गया। पुलिस को सूचना दी गई तो वह भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल किया।