Move to Jagran APP

UP Election 2022: लखनऊ तक पहुंचा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मामला

UP Election 2022 समाजवादी पार्टी द्वारा टिकट वितरण होने के बाद विरोध के स्‍वर उभर रहे। प्रयागराज के सपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर मामला तो शांत हो गया लेकिन शीर्ष नेतृत्व तक प्रकरण पहुंचने से अब नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 12:22 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 12:22 PM (IST)
UP Election 2022: लखनऊ तक पहुंचा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मामला
UP Election 2022 विधान सभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में विरोध के स्‍वर उठे।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट वितरित होते ही नाराजगी का दौर भी शुरू हो गया है। गुरुवार को दिन में सपा नेत्री मंजू पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया था। टिकट न दिए जाने की बात कहते हुए कई आरोप लगाए। हालांकि कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष ने सभी से वार्ता कर मामला शांत कराया। इसके अलावा मेजा, फूलपुर और हंडिया में भी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। यह पूरा प्रकरण लखनऊ तक पहुंच गया है। शीर्ष नेतृत्व के सामने नाराज कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

loksabha election banner

प्रयागराज शहर उत्‍तरी के साथ कई सीटों से जुड़े सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी

सपा कार्यालय पर धरने पर बैठीं सपा नेत्री मंजू पाठक की नाराजगी शहर उत्तरी से टिकट न मिलने की थी। कहा गया कि उत्तरी सीट से कई लोगों ने आवेदन कर रखा था। टिकट के प्रबल दावेदार कई थे। हालांकि लखनऊ सिर्फ दो आवेदकों को ही क्यों बुलाया गया था। जिलाध्यक्ष योगेश यादव पहुंचे और सभी को समझाया। शहर उत्तरी के साथ ही जिले की कई ऐसी सीटें हैं, जहां टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

सपा जिलाध्‍यक्ष योगेश यादव ने कही ये बातें

सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव का कहना है कि लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव और भूपेंद्र श्रीवास्तव पीयूष को बुलाया गया था, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिन में दोनों से बातचीत की और देर शाम को संदीप यादव को टिकट दे दिया गया। इससे पहले 2017 में भी संदीप यादव को शहर उत्तरी से टिकट दिया गया था, लेकिन कांग्रेस से हुए गठबंधन में सीट चली गई थी। उनका कहना है कि नाराजगी जताने वाले मंजू पाठक से बातचीत की गई है। आश्वासन दिया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत कर उनकी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष से कराई जाएगी।

शीर्ष नेतृत्‍व तक प्रकरण पहुंचा तो नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद

प्रयागराज के सपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर मामला जरूर शांत हो गया, लेकिन शीर्ष नेतृत्व तक प्रकरण पहुंचने से अब नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.