Move to Jagran APP

यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य बोले- जनता के आशीर्वाद से फिर बहेगी विकास की गंगा

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आम जन मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यों से संतुष्ट हैं। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। शिकायतों को संबंधित विभाग के अफसरों को दिया और उनसे जल्द से जल्द इन समस्‍याओं के निस्तारण के लिए भी निर्देशित किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 07:54 AM (IST)
यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य बोले- जनता के आशीर्वाद से फिर बहेगी विकास की गंगा
उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज में स्‍वागत भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन हुआ। जौनपुर में सभा को संबोधित करने के बाद उनका जनपद आगमन पर फूलपुर व अन्य स्थानों पर भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया। डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार आएगी। विकास की गंगा बहेगी। यह सब सम्भव होगा जनता के आशीष से।

loksabha election banner

केशव बोले- आम जन मुख्‍यमंत्री व प्रधानमंत्री के कार्यों से संतुष्‍ट है

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आम जन मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यों से संतुष्ट हैं। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। शिकायतों को संबंधित विभाग के अफसरों को दिया और उनसे जल्द से जल्द इन समस्‍याओं के निस्तारण के लिए भी निर्देशित किया।

भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर गंगापार अध्यक्ष अश्वनी दुबे, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, अवधेश गुप्ता, रणजीत सिंह,  पार्षद पवन श्रीवास्तव, सुबोध सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डिप्‍टी सीएम केशव ने सपा पर बोला हमला

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि छापा पडऩे और करीब 270 करोड़ मिलने से सपा की कलई खुल गई है। इससे सपा का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को मुरझाई और बौखलाई पार्टी बताया। माघ मेले के संदर्भ में कहा कि धन की कोई कमी नहीं होने पाएगी। सभी सुविधाएं जल्द से जल्द सबको मुहैया करा दी जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.