प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारत माता की जय हो के उद्घोष के साथ संबोधन की शुरुआत की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जितनी योजनाएं हर वर्ग के उत्थान के लिए बनाईं, अब के इतिहास में किसी भी सरकार में नहीं सोचा गया। गरीब हों, मजदूर हों, सफाई कर्मचारी हों या फिर मातृशक्ति हों, सभी का सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।
प्रयागराज में स्वच्छता कर्मियों का पीएम द्वारा सम्मान का कराया स्मरण
डिप्टी सीएम केशव ने लोगों को स्मरण कराया कि आप सभी को याद होगा कि इसी प्रयागराज की धरती पर स्वच्छता कर्मियों का पांव मोदी जी ने पखारा था। कुछ दिन पहले काशी में कारीडोर लोकार्पण के दौरान वहां काम करने वाले मजदूरों के साथ भोजन कर प्रधानमंत्री ने उनका सम्मान बढ़ाया था। बोले कि जहां मोदी हैैं, वहीं यह सब संभव है।
केशव बोले, यह नया भारत है
केशव प्रसाद मार्य बोले कि पिछली सरकारों में सड़क पर महिलाओं का चलना-फिरना मुश्किल था, आज गुंडे अपनी जगह पर हैैं। महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर सफलतापूर्वक बढ़ रही हैैं। यह नया भारत है। उप मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के अंत में जय श्रीराम का नारा दिया और प्रधानमंत्री के स्वागत का आह्वïन किया।
नारी शक्ति को समर्पित दिया स्मृति चिह्न
महिलाओं को समर्पित कार्यक्रम में हर चीज का विशेष ध्यान रखा गया। मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा किसी पुरुष मंत्री, सांसद, विधायक को बोलने का मौका नहीं दिया गया। सिर्फ महिला मंत्री, सांसद, महापौर व विधायक को ही विचार व्यक्त करने का अवसर मिला। वहीं, प्रधानमंत्री को गीता के श्लोक अंकित किया अंग वस्त्रम् व शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की मूर्ति भेंट किया गया। मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने मिलकर उसे भेंट किया। इसके जरिए भी नारी सम्मान को प्रदर्शित अकिया गया।