Move to Jagran APP

यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट किया- कृषि आधारित उद्योगों के लिए सामान्य सुविधा केंद्र बनेंगे

मंत्री सित्रार्थनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन कहे जाने वाले एमएसएमई क्षेत्र के लिए बजट 2021 में 15700 करोड़ की घोषणा रोजगार के अनेक अवसरों के सृजन के साथ आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करेगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 09:18 AM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 09:18 AM (IST)
यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट किया- कृषि आधारित उद्योगों के लिए सामान्य सुविधा केंद्र बनेंगे
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट कर कृषि आधारित उद्योगों पर जोर दिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। देश में इस समय किसानों के नाम पर आंदोलन चल रहा है। दूसरी तरफ सरकार उन्हें राहत देने के लिए लगातार काम कर रही है। वह भी बिना किसी भेदभाव के। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक किसान की आय बढ़ाई जाए। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि ओडीओपी योजना के तहत प्रदेश के एमएसएमई विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में 90 करोड़ की लागत से कृषि आधारित उद्योगों के लिए सामान्य सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। इनसे छह हजार किसान सीधे जुड़ेंगे, साथ ही 15 करोड़ की लागत से चार जिलों में क्लस्टर की स्थापना होगी जिससे 2500 किसान लाभान्वित होंगे।

prime article banner

प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया

मंत्री सित्रार्थनाथ सिंह ने यह भी ट्वीट किया है कि अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन कहे जाने वाले एमएसएमई क्षेत्र के लिए बजट 2021 में 15700 करोड़ की घोषणा, रोजगार के अनेक अवसरों के सृजन के साथ आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करेगा। इस ट्वीट में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार भी जताया है।

कैबिनेट मंत्री ने राहुल व प्रियंका पर कसा तंज

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक अन्य ट्वीट किया है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका वाड्रा पर तंज किया है। लिखा है कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की माफिया मुख्तार अंसारी से इतनी सहानभूति की वजह क्या है। और अगर आप लोगों को सहानुभूति नहीं है तो पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर दबाव डालिए की मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस को सौंप देें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.