Move to Jagran APP

यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- उत्‍तर प्रदेश में व्‍यापार के लिए असीम अवसर हैं

उत्‍तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह इन दिनों प्रयागराज में हैं। शहर पश्चिमी का दौरा करते हुए उन्‍होंने यूपी सरकार की उपलब्धियां बखानी। कहा कि यहां रोजगार के अवसर हैं। उत्‍तर प्रदेश के बाहर से भी लोग व्‍यापार के लिए यहां आ रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 10:28 AM (IST)
यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- उत्‍तर प्रदेश में व्‍यापार के लिए असीम अवसर हैं
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने उत्‍तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और जन हित में कार्यों की खूबी बताई।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश में व्यापार का बेहतर वातावरण बना है। पहले लोग यहां व्यापार करने में कतराते थे, अब कानून का राज स्थापित हुआ है। बाहर के लोग भी यहां व्‍यापार करने के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में जन सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि जनपद में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। यह कहना यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का है।

loksabha election banner

प्रयागराज प्रवास पर हैं मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह इन दिनों प्रयागराज प्रवास पर हैं। शहर पश्चिम का उन्‍होंने दौरा किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में लोगों को सुरक्षा दी जा रही है। बिजली सप्लाई व्यवस्था भी सुधरी है। सरकारी कार्यालयों में भी लोगों को चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। न ही अपनी फाइलों के लिए सुविधा शुल्क देना पड़ रहा है। यही वजह है कि लोग बाहर से यहां उद्योग लगाने आ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने भी अपने व्यवसाय और उद्योग स्थापना में रुचि दिखाई है।

बोले मंत्री कि नागरिक सुविधाएं बढ़ी हैं

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रयागराज स्मार्ट सिटी बन रहा है। यहां नागरिक सुविधाएं बढ़ी हैं। स्थानीय प्रशासन लोगों को रोजगार से जोडऩे के लिए तमाम प्रयास कर रहा है। शहर पश्चिमी की बात करें तो यहां किसानों के लिए एफपीओ बनाया गया है। महिलाओं को रोजगार देने के लिए स्वयं सहायता समूह विकसित किए गए हैं। उन्हें अलग अलग चीजों का प्रशिक्षण देकर छोटे-छोटे उद्योग धंधे लगवाने में मदद की जा रही है। महिलाएं घर में ही अगरबत्ती बनाने, धूप बत्ती बनाने, सिलाई, कढ़ाई सहित तमाम अन्य कार्य कर रही हैं। खास बात यह कि उनके उत्पाद को बाजार भी मुहैया कराने का प्रयास हो रहा है।

ऊन प्रोसेसिंग यूनिट से हजारों को मिलेगा रोजगार

कैबिनेट मंत्री ने शहर पश्चिम के संदर्भ में कहा कि कभी यह इलाका माफिया के कब्जे में था। लोग डरते थे। अतिक्रमणकारियों का बोल बाला होता था। अब जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है। साथ ही रोजगार के अवसर मिलें इसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। ऊन प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास कराया जा चुका है। जल्द ही यह क्षेत्र अपनी अलग पहचान बनाएगा। हजारों लोगों को यहां से रोजगार भी मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.