Move to Jagran APP

मोहर्रम पर पैतृक गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी, फातेहा पढ़ी Prayagraj News

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार को प्रयागराज के सरायममरेज थाना इलाके के पैतृक गांव भदारी पहुंचे। मोहर्रम पर वह हर वर्ष पैतृक गांव आते हैं। करबला में फातेहा पढी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 03:16 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 05:01 PM (IST)
मोहर्रम पर पैतृक गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी, फातेहा पढ़ी Prayagraj News
मोहर्रम पर पैतृक गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी, फातेहा पढ़ी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार की दोपहर अपने पैतृक गांव सरायममरेज थाना क्षेत्र के भदारी पहुंचे। उन्‍होंने साथर गांव स्थिति कर्बला में दूसरी मोहर्रम पर फतेहा पढ़ा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अपने परिचितों व परिवार के अन्‍य लोगों के साथ बातचीत में कुछ वक्‍त बिताया। आज ही वे वापस भी लौट जाएंगे। 

loksabha election banner

मोहर्रम पर हर वर्ष अपने पैतृक गांव आते हैं केंद्रीय मंत्री नकवी

बता दें कि मोहर्रम पर केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी हर वर्ष प्रयागराज आते हैं। वह अपने पैतृक आते हैं और मोहर्रम के अवसर पर कर्बला पहुंचकर फातेहा पढ़ते हैं। परिवार के अन्य लोगो से घर मे बैठ गुफ्तगू उपरांत ताजिया को कंधा देते रहे। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से ताजिया पर रोक लगाया गया है। इसलिए केंद्रीय मंत्री ने सिर्फ फातेहा पढ़ी।

लोग केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए दिखे आतुर

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार को बरेली से विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे।  वहां से सीधे अपने गांव पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नकवी अपने पैतृक गांव जब पहुंचे तो उनसे मिलने वालों की मौजूदगी रही। सभी उनसे मिलने, बातचीत करने और अपनी समस्याओं से उन्हें रूबरू कराने के लिए बेकरार दिखे। नकवी ने लोगों का हालचाल लिया। इसके बाद अन्य लोगों से मुलाकात करने के बाद वह कर्बला पहुंचे और वहां फातेहा पढ़ी। गांव में दो घंटे तक रुकने के बाद वह सड़क मार्ग से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.