Move to Jagran APP

दो युवकों और एक महिला ने मौत को लगाया गले

एक ओर रंग पर्व की लोगों में मस्‍ती छाई थी तो वहीं पति-पत्नी के झगड़े के बाद दो युवकों और एक महिला ने आत्‍महत्‍या कर लिया। एक मामले में पति पर केस दर्ज कराया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 08:01 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 08:01 PM (IST)
दो युवकों और एक महिला ने मौत को लगाया गले
दो युवकों और एक महिला ने मौत को लगाया गले

प्रयागराज : रंगों के पर्व होली के दौरान घरेलू कलह की वजह से तीन परिवारों में मातम छा गया। सोरांव और फाफामऊ में रहने वाले दो युवकों ने पत्नी से कहासुनी होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं मऊआइमा में पति से झगड़ा होने पर एक महिला अपने ऊपर तेल छिड़क आग लगा ली। महिला की मौत के बाद मायके वालों ने पति पर मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि महिला को मारकर जलाया गया। त्योहार के दिन तीनों घरों में चीखें गूंजती रहीं।

loksabha election banner

शांतिपुरम में पत्नी से झगड़ पति फांसी पर झूल गया

शांतिपुरम कालोनी, फाफामऊ में रहने वाले आशीष मिश्र (22) पुत्र रवि शंकर मिश्र ने गुरुवार की रात कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह उसका शव रस्सी से झूलता मिला। आशीष का रात में पत्नी से झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने आत्महत्या कर लिया। आशीष मूल रूप से झूंसी के हेतापट्टी गांव का रहने वाला था। शांतिपुरम में वह किराए के मकान में रहकर आटो चलाता था।

किसान भोलानाथ भी फांसी पर झूला, वजह पत्नी से विवाद रहा

दूसरी घटना में सोरांव थाना क्षेत्र के शिवपुर महरूदीन गांव निवासी भोला नाथ पांडेय के बेटे विजय नाथ पांडेय (42) ने बुधवार की रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसी रात किसी बात को लेकर विजय का पत्नी से विवाद हुआ था। देर रात उसने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। विजय खेती करता था। उसके एक बेटा है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

मिट्टी का तेल छिड़क विवाहिता ने आग लगाई, चली गई जान

तीसरी घटना में मऊआइमा थाना क्षेत्र के झलिया, तिलई बाजार गांव में रहने वाले सोने लाल की पत्नी चंदा देवी (35) ने गुरुवार की रात अपने ऊपर तेल छिड़क आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी चंदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। चंदा का पति से मोबाइल पर झगड़ा हुआ था। देर रात तक सोने लाल के घर न लौटने पर पत्नी से फोन किया तो उसने रात में घर न लौटने की बात कही। चंदा पति पर शक करती थी। रात में घर न लौटने पर गुस्से में उसने आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद मायके वालों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि चंदा को मारकर जलाया गया। घरवालों ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.