Move to Jagran APP

तालाब व यमुना नदी में डूबकर दो महिलाओं की मौत

कौशांबी के कोखराज व महेवाघाट थाना क्षेत्र में यमुना नदी में और तालाब में डूबने से दो महिलाओं की जान चली गई। एक मामले में हत्‍या की आशंका जताई जा रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 06:25 PM (IST)
तालाब व यमुना नदी में डूबकर दो महिलाओं की मौत
तालाब व यमुना नदी में डूबकर दो महिलाओं की मौत

प्रयागराज : कौशांबी में कोखराज व महेवाघाट थाना क्षेत्रों में दो महिला महिलाओं की तालाब और यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने मृत एक वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि दूसरे केस में बिना पोस्टमार्टम कराए परिवार के लोगों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

prime article banner

 कोखराज के मुजाहिदपुर निवासी सुखदेव की मौत हो चुकी है। उनकी 68 वर्षीय पत्नी रामसंवारी अपने बेटों के साथ रहती थी। बुधवार की शाम वह घर से खेत जाने की बात कहकर निकली लेकिन कई घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी। दीपावली पर्व मनाने के बाद परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो वह ग्रामीणों के साथ खोजबीन करने लगे। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चला।

 शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने रामसंवारी का शव एक तालाब में उतराता देखा। इसकी जानकारी होने पर रामसंवारी के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखकर बिलखने लगे। ग्रामीणों की भीड़ तालाब किनारे जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण और परिवार वालों से पूछताछ के बाद वृद्धा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर कुछ लोग तालाब में फिसलकर गिरने से मौत की आशंका जाहिर कर रहे हैं तो कुछ हत्या का कयास लगा रहे हैं। पुलिस व परिवार के लोग फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

 दूसरी घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के रानीपुर की है। यहां की निवासी कल्लू की 60 वर्षीय पत्नी रजनिया गुरुवार की शाम यमुना नदी के तराई में मौजूद अपने खेत की तरफ गई थी। कई घंटे बाद भी वह नहीं लौटी तो परिवार के लोग परेशान हो उठे। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो कुछ दूर पर ही उसका शव नदी में उतराता दिखाई पड़ा। मृतका को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ के बाद परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.