Move to Jagran APP

शादी के दौरान हुआ था कत्ल, दुल्हन के दो चाचा को जेल Prayagraj News

शक्तिमान कोल शराब के नशे में आरकेस्ट्रा स्टेज पर चढ़कर हुड़दंग करने लगा था। टोकने पर महेश ने गालीगलौज की तो लोगों ने उसे जमकर पीट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 08:38 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 08:38 PM (IST)
शादी के दौरान हुआ था कत्ल, दुल्हन के दो चाचा को जेल Prayagraj News
शादी के दौरान हुआ था कत्ल, दुल्हन के दो चाचा को जेल Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन। औद्योगिक क्षेत्र के अजवइया गांव में गुरुवार रात शादी समारोह में आरकेस्ट्रा स्टेज पर हुड़दंग कर रहे युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। तनाव के चलते पुलिस बल मुस्तैद है।

loksabha election banner

शादी समारोह के दौरान किया था हंगामा

अजवइया गांव में गुरुवार रात जयसिंह यादव की बेटी किरण का विवाह कार्यक्रम था। जयमाल की रस्म के बाद गांव का 21 वर्षीय महेश आदिवासी उर्फ शक्तिमान कोल शराब के नशे में आरकेस्ट्रा स्टेज पर चढ़कर हुड़दंग करने लगा था। टोकने पर महेश ने गालीगलौज की तो लोगों ने उसे जमकर पीट दिया। लाठी-डंडे से भी वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से बरातियों में भगदड़ मच गई। खाना खा रहे लोग पंडाल छोड़कर भाग गए। गुस्से में आदिवासी बस्ती के लोगों ने यादव बस्ती पर पथराव किया तो पुलिस ने स्थिति संभाली। पुलिस ने महेश के भाई राजेश से तहरीर लेकर दुल्हन के पिता जय सिंह यादव समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा जिसके बाद लोग शांत हुए।

तनाव के चलते गांव में तैनात है पुलिस

पुलिस पहरे में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद महेश के शव का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने हत्याकांड में नामजद दुल्हन के दो चाचा राम सिंह यादव और दादू सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पीडि़त और आरोपितों की बस्ती के बीच तनाव की स्थिति के चलते गुरुवार रात से ही वहां पुलिस बल की तैनाती है। सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.