Move to Jagran APP

कौशांबी में मवेशी चराने गए दो किशोर यमुना में डूबे Prayagraj News

दोनों नदी किनारे मवेशी चराते समय अचानक नहाने के लिए यमुना नदी के पास पहुंचे। इस बीच उनका पैर फिसला गया और वह गहरे पानी में डूब गए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 21 Apr 2020 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2020 08:44 AM (IST)
कौशांबी में मवेशी चराने गए दो किशोर यमुना में डूबे Prayagraj News
कौशांबी में मवेशी चराने गए दो किशोर यमुना में डूबे Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। पडोसी जनपद कौशांबी में महेवाघाट थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में मवेशी चराने गए दो किशोर यमुना नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाल डलवाकर गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

prime article banner

यमुना में नहाते समय गहरे पानी में चले गए थे दोनों किशोर

इलाके के रानीपुर निवासी गोवर्धन प्रसाद का 16 वर्षीय बेटा नीरज अपने साथी सूरज (17) पुत्र दूखीलाल के साथ सोमवार की दोपहर मवेशी चराने के लिए निकला। दोनों किशोर घूमते हुए पड़ोसी गांव रायपुर पहुंच गए। ग्रामीणों की मानें तो दोनों नदी किनारे मवेशी चराते समय अचानक नहाने के लिए यमुना नदी के पास पहुंचे। इस बीच उनका पैर फिसला गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे। यह देख आसपास रहे चरवाहों के होश उड़ गए। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे। कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगाकर उनकी खोजबीन शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे निरीक्षक रमेश कुमार पटेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जाल डलवाकर गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी बिलखते नदी किनारे पहुंचे।

दूसरे दिन मिला यमुना में डूबे युवक का शव

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा गांव स्थित यमुना घाट से मछलियां पकडऩे गया युवक यमुना में डूब गया था। काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन सोमवार को उसका शव नदी में उतराता मिला।  इलाके के गोराजू निवासी शिवबली का 38 वर्षीय बेटा प्रभू रविवार को यमुना से मछलियां पकडऩे के लिए पभोषा गांव की ओर गया था। परिवारवालों की मानें तो मछलियां पकडऩे के लिए जाल डालते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में समा गया। आसपास रहे लोगों ने उसे डूबता देखा तो घटना की जानकारी गांववालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पूरी रात उसे नदी में खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सोमवार की सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने देखा कि उसका शव नदी में उतरा रहा है। गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला। परिवारवालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.