Move to Jagran APP

इस कारण से जेठ और भयाहू ने जहर खाकर दे दी अपनी जान Prayagraj News

दोनों में गुपचुप तरीके से प्रेम संबंध था। बात उजागर होने लगी तो लोक लाक के डर से दोनों ने जहर निगलकर आत्‍महत्‍या कर लिया। दोनों में जेठ और भयाहू का रिश्‍ता था।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 07:41 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 07:41 PM (IST)
इस कारण से जेठ और भयाहू ने जहर खाकर दे दी अपनी जान Prayagraj News
इस कारण से जेठ और भयाहू ने जहर खाकर दे दी अपनी जान Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद के कंधई थाना क्षेत्र स्थित ताला गांव में जेठ और भयाहू ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों में अवैध संबंध की बात सामने आई है। परिजनों को जानकारी हो गई थी, इसलिए उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

loksabha election banner

ट्रक चालक था मोहम्मद रहीम, पत्नी की हो चुकी है मौत

ताला गांव निवासी मोहम्मद रहीम (32) पुत्र मोहम्मद तवंकल ट्रक चलाता था। करीब डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी गुलफुल की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। घर पर वह बच्चों, माता-पिता, भयाहू पूनम (20) पत्नी शमी के साथ रहता था। पत्नी की मौत के बाद रहीम का अवैध संबंध भयाहू पूनम से हो गया। गुपचुप तरीके से दोनों में संबंध बना रहा। बुधवार रात लगभग नौ बजे उसके पिता तवंकल नमाज पढऩे गए हुए थे। उसकी मां घर के बगल छप्पर में लेटी थी। पूनम खाना बना रही थी, जबकि पास में रहीम बैठा था। इसी दौरान दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

नमाज पढ़कर लौटने पर पिता को हुई जानकारी

पिता नमाज पढ़कर घर लौटे तो देखा कि रहीम और पूनम जमीन पर पड़े तड़प रहे हैं। उन्हें उल्टी हो रही थी। तत्काल तवंकल बेटे व बहू को लेकर जिला अस्पताल आए, यहां चिकित्सकों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया और हालत गंभीर देख रहीम को प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहां से परिजन शव लेकर गुरुवार की अपराह्न जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। रहीम के पिता तवंकल ने पुलिस को बताया कि दोनों में प्रेम का चक्कर चल रहा था। अचानक दोनों ने क्यों जहर खा लिया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। एसपी अभिषेक ङ्क्षसह का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, पुलिस जांच में सही तथ्य सामने आ सकेंगे।

घर का मुख्य कमाऊ सदस्य था रहीम

पल भर में भयाहू के साथ मौत को गले लगाने वाला रहीम घर का मुख्य कमाऊ सदस्य था। वह ट्रक चलाकर पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। जबकि छोटा भाई सिविल परीक्षा की तैयारी करा रहा है। रहीम की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ताला गांव निवासी मोहम्मद तवंकल के रहीम के अलावा और तीन बेटे कयूम, शमी व अलिफ शेर हैं। सबसे बड़ा बेटा कयूम परिवार से अलग रहता है। तवंकल छोटे बेटे अलिफशेर के साथ मजदूरी करता है। रहीम ही घर का मुख्य कमाऊ सदस्य था। वह देल्हूपुर निवासी वजउल की ट्रक चलाकर पूरे परिवार का खर्च चलाता था। रहीम छोटे भाई शमी (पूनम का पति) को प्रयागराज में सिविल परीक्षा की तैयारी करा रहा था। शमी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रहा है। शमी का पूरा खर्च रहीम ही उठा रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.