Move to Jagran APP

प्रयागराज में बड़ा हादसा, शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की हाईवे पर मौत, डीजे-ट्रक भिड़ंत हुई थी

प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर साेरांव थाना क्षेत्र में डीजे वाहन खराब हो गया। उसमें सवार दोनों युवक खराब डीजे वाहन बनाने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में मौके पर एक की मौत व दूसरा जख्‍मी हो गया बाद में उसकी भी मौत हो गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 05:53 PM (IST)
प्रयागराज में बड़ा हादसा, शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की हाईवे पर मौत, डीजे-ट्रक भिड़ंत हुई थी
प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में शनिवार को हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा गंगापार के सोरांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बरात से डीजे बजाने के बाद उसी में सवार होकर लौट रहे दो युवक हादसे का शिकार तब हुए जब ट्रक ने डीजे वाहन में टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक लोग की मौके पर मौत हो गई। और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पुलिस ने स्वरूपरानी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान लगभग दो घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। मृतकों के घर में कोहराम मच गया।

loksabha election banner

डीजे वाहन से लौटते समय हादसा : मऊआइमा थाना इलाके के उमरिया बादल उर्फ गैंदा निवासी निखिल कुमार (19) पुत्र शिव कुमार शादी विवाह में डीजे बजा कर घर का खर्च चलाता था। उसके साथ अमरजीत (20) पुत्र देवी दीन निवासी उमरिया बादल भी था। शुक्रवार को शहर से बरात में डीजे की बुकिंग थी। डीजे बजाने के बाद अमरजीत के साथ निखिल कुमार शनिवार को डीजे वाहन से वापस घर लौट रहा था।

प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर खराब हो गया था वाहन : साेरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव के निकट डीजे वाहन खराब हो गया। और दोनों युवक खराब डीजे वाहन बनाने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने डीजे वाहन में टक्कर मार दिया। हादसे में मौके पर ही निखिल कुमार की मौत हो गई। जबकि अमरजीत गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया।

निखिल की मौके पर व अमरजीत की अस्‍पताल में मौत : हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अमरजीत को एंबुलेंस से शहर के एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर निखिल कुमार व अमरजीत के परिवार के लोग भी पहुंचे। इलाज के दौरान अस्‍पताल में अमरजीत की भी मौत हो गई। दोनो मृतकों के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक निखिल कुमार अपने माता-पिता की एकलौती संतान थी। थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.