Move to Jagran APP

कौशांबी में शुरू हुआ दो दिवसीय भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि वर्ष 1952 से 1980 तक जनसंघ के नाम से पार्टी को जाना जाता था। छह अप्रैल 1980 से अब तक के सफर में कार्यकर्ताओ के लिए बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:02 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 04:02 PM (IST)
कौशांबी में शुरू हुआ दो दिवसीय भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर
भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

प्रयागराज, जेएनएन। विकास खंड नेवादा क्षेत्र के दुर्गापुर गांव स्थित पंडित हरबंश प्रसाद महाविद्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसकी जानकारी आयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक शुक्ल ने दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रयागराज गंगापार उपाध्यक्ष व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि वर्ष 1952 से 1980 तक जनसंघ के नाम से पार्टी को जाना जाता था। छह अप्रैल 1980 से अब तक के सफर में कार्यकर्ताओ के लिए बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है। अनुशासन व समर्पण से भाजपा आज पूरे विश्व में एक वटवृक्ष के रूप में स्थापित हो गई है।

loksabha election banner

समर्पण की है पार्टी भाजपा

दीपक मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय मे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को कार्यकर्ता पार्टी के दिशा निर्देश पर साकार कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह पूजा, अनुशासन, संस्कार और समर्पण की पार्टी है। कौशांबी जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल ने भारतीय राजनीति में 2014 के बाद आये बदलाव पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिविर मे महेंद्र नाथ त्रिपाठी, रामबाबू मौर्य, भूपेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र मिश्र, त्रिशूल नाथ, रेखा ङ्क्षसह, विनीत पांडेय, संदीप मिश्र, अरङ्क्षवद कुमार, रामगोपाल सोनी, दीपक बाबू केसरवानी, विजय केसरवानी, अखिलेश, सुनील, ओम प्रकाश, शिवम केसरवानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.