Kumbh mela 2019 : 12 फरवरी तक सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकेंगे कुंभ यात्री
कुंभ मेला के शाही स्नान पर्व वसंत पंचमी के तहत 12 फरवरी तक कई ट्रेन सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेंगे। वहां से भी यात्री ट्रेन पकड़ सकेंगे।
प्रयागराज : कुंभ मेला के तीसरे शाही स्नान पर्व वसंत पंचमी के तहत नौ फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक प्रयागराज, दूरंतो, हमसफर एक्सप्रेस समेत 14 गाडिय़ां सूबेदारगंज स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेंगी।
इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, इलाहाबाद-नई दिल्ली दूरंतो, इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल, हावड़ा-जोधपुर, इलाहाबाद-जोधपुर, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी। इलाहाबाद जंक्शन आने वाली जयपुर-इलाहाबाद, नई दिल्ली-इलाहाबाद, आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद हमसफर, नई दिल्ली-इलाहाबाद प्रयागराज, अजमेर-रांची, जोधपुर-हावड़ा, उधमपुर-इलाहाबाद, 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस सूबेदारगंज में रुकेगी।
समय सारिणी से चलने वाली ट्रेनें
स्टेशन स्टेशन प्रस्थान
इलाहाबाद जं. फतेहपुर सुबह 5.00, 10.15 बजे
इलाहाबाद जं. कानपुर सुबह 6.30, दोपहर 2.15, शाम 4.45, 8.15 बजे
इलाहाबाद जं. पं. दीनदयाल उपाध्याय सुबह 6.00, 7.30, दोपहर 12.00, शाम 6.30, रात 9.00 बजे
इलाहाबाद जं. चोपन दोपहर 3.00 बजे
इलाहाबाद जं. झांसी सुबह 8.30 बजे
इलाहाबाद जं. सतना सुबह 11.30 बजे
नैनी जं. सतना दोपहर 1.30 बजे
नैनी जं. झांसी शाम 6.00 बजे
इलाहाबाद छिवकी झांसी शाम 4.00 बजे
इलाहाबाद छिवकी इटारसी शाम 7.30 बजे
झूंसी मंडुआडीह सुबह 9.30, रात 2.00 बजे
इलाहाबाद सिटी मंडुआडीह शाम 4.45 बजे
प्रयाग जं. लखनऊ शाम 5.20 बजे
प्रयाग जं. फैजाबाद दोपहर 1.20, शाम 7.40 बजे
प्रयाग जं. अयोध्या सुबह 8.25, 9.35, दोपहर 12.30, रात 11.30
प्रयाग जं. जौनपुर दोपहर 1.45