Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल से आए भाजपा विस्तारकों को प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद: पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को यहां सर्किट हाउस में पार्टी की रीति नीति समझाई गई। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 02:45 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 02:45 PM (IST)
पश्चिम बंगाल से आए भाजपा विस्तारकों को प्रशिक्षण
पश्चिम बंगाल से आए भाजपा विस्तारकों को प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद: पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगमनगरी में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल से आए नवीन विस्तारकों को शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। भाजपा काशी क्षेत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष उदय प्रताप पप्पू ने उन्हें पार्टी की रीति-नीति के बारे में जानकारी दी। कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी इतनी ऊंचाई पर पहुंची है। अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हाजी अनवर ने कहा कि संबंधों में आत्मीयता की जरूरत होती है। इलाहाबाद की महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि समाज में जिसने भी नारी को उचित सम्मान दिया है, उसे हमेशा समाज में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा. कृतिका अग्रवाल ने कहा कि समाज के सुख-दुख में सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना चाहिए। शशि वाष्र्णेय, गणेश केसरवानी, संजय गुप्ता, विस्तारक नीलेश रंजन ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। पश्चिम बंगाल से आए नवीन विस्तारकों को कार्यशाला में जिन बातों की जानकारी दी गई उनमें भाजपा की नीतियां, केंद्र सरकार की उपलब्धियां मुख्य थीं।

loksabha election banner

किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा

भाजपा इलाहाबाद महानगर इकाई के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने किसान मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा भी की है। अध्यक्ष का दायित्व लल्लन सिंह को दिया गया है। सुनील कुमार पासी व महिपत सिंह महामंत्री बनाए गए हैं। किसान मोर्चा के नए पदाधिकारियों को संजय गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, शिवेंद्र मिश्रा, राजू पाठक, कुंजबिहारी मिश्रा, श्याम चंद हेला, गिरी बाबा इत्यादि ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.