भाजाइयों के लिए कल्याणी देवी में लगा प्रशिक्षण शिविर
बीजेपी मुट्ठीगंज मंडल की ओर से स्वर्णकार धर्मशाला कल्याणी देवी में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास की जानकारी दी।
जासं, प्रयागराज : भाजपा मुट्ठीगंज मंडल की ओर से स्वर्णकार धर्मशाला कल्याणी देवी में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास की जानकारी दी। कहा कि हम सब को मिलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत बनाना है। खासकर प्रदेश से गुंडाराज समाप्त करना होगा। इस मौके पर किशोरी लाल जायसवाल, अजय अग्रहरि, परमानंद वर्मा, सचिन जायसवाल, राजेश केसरवानी आदि ने विचार रखे। याद किए गए रूपन बारी
जासं, प्रयागराज : अखिल भारतीय बारी समाज की ओर से वीर शिरोमणि रूपन बारी की जन्मतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संरक्षक लक्ष्मण कुमार बारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर मनोज कुमार रावत, शंभू नाथ रावत, शंकरलाल रावत, बसंत लाल रावत, अनूप रावत, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। कैडेट्स ने पोस्टर लगा किया जागरूक
जासं, प्रयागराज : मिशन शक्ति के तहत केपी इंटर कॉलेज के एनसीसी के कैडेट्स ने कैप्टन आरके शर्मा के निर्देशन में जगत तारन व दरभंगा कालोनी स्थित दुर्गा पूजा के पंडालों में अपने स्टॉल लगाए। लोगों को नारियों के सम्मान के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने कहा नारी जीवन का आधार है। वह परिवार की जन्मदात्री है। वह मर्यादा की पर्याय है। उसके प्रति हमें सर्वथा सम्मान रखना ही होगा। इस मौके पर जूनियर डिवीजन के कैडेट्स सौरभ सिंह, देवदास, स्वप्निल सिंह, मनीष यादव, गगन कुशवाहा, सुमित गौड़ आदि मौजूद रहे।