Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 22 Febuary2021: पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव प्रयागराज में बोले- भाजपा ने हमेशा नफरत फैलाने का काम किया

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज में कहा कि भाजपा ने हमेशा नफरत फैलाने का काम किया है। एसडीएम के पेशकार की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल का निधन हो गया है।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 05:24 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 22 Febuary2021: पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव प्रयागराज में बोले- भाजपा ने हमेशा नफरत फैलाने का काम किया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तबका परेशान है।

प्रयागराज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तबका परेशान है। भाजपा ने हमेशा देश में नफरत फैलाने का काम किया है। वहीं, प्रयागराज के मेजा इलाके में एसडीएम मेजा के पेशकार राजेश पांडेय की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। वह रविवार रात घर से निकलने के बाद लौटे नहीं थे। सोमवार सुबह उनका शव घर के ही पीछे खेत में मिला। जबकि, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल का निधन हो गया है। सोमवार सुबह प्रयागराज के तेलियरगंज स्थित निवास पर उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

loksabha election banner

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव प्रयागराज में बोले- भाजपा ने हमेशा नफरत फैलाने का काम किया

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के सरोजनी नायडू मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे। यहां पूर्व सांसद समेत कई लोगों से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर तबका परेशान है। भाजपा ने हमेशा देश में नफरत फैलाने का काम किया है। झूठ बोला जा रहा है। किसानों, युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। बस उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के लिए ही यह सरकार काम कर रही है। आज प्रदेश की जनता सपा की सरकार को याद कर रही है और आगामी 2022 के चुनाव में सपा का परचम लहराएगा।

एसडीएम के पेशकार की रहस्यमय हालात में मौत, खेत में मिला शव, प्रयागराज पुलिस कर रही है तहकीकात

प्रयागराज के मेजा इलाके में एसडीएम मेजा के पेशकार राजेश पांडेय की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। वह रविवार रात घर से निकलने के बाद लौटे नहीं थे। सोमवार सुबह उनका शव घर के ही पीछे खेत में मिला। शरीर पर चोट नहीं होने से पुलिस मान रही है कि मौत का कारण जहर हो सकता है। छानबीन की जा रही है। मेजा थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी 48 वर्षीय राजेश पांडेय एसडीएम मेजा के पेशकार पद पर नियुक्त थे। रविवार रात वह नौ बजे घर से यह बताकर निकले कि एक निमंत्रण में जा रहे हैं। फिर वह घर नहीं लौटे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल का निधन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल का निधन हो गया है। सोमवार सुबह प्रयागराज के तेलियरगंज स्थित निवास पर उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह 81 साल के थे। वर्ष 1969 से वर्ष 1977 तक वह कांग्रेस से विधायक रहे। प्रदेश सरकार में आबकारी और कारागार मंत्री का दायित्व भी उन्‍होंने संभाला था। राम पूजन पटेल वर्ष 1981 से 84 तक राज्यसभा सदस्य रहे। इसके बाद प्रयागराज में फूलपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद चुने गए। वर्ष 1989 में वह विश्वनाथ प्रताप सिंह के साथ आ गए थे। विश्वनाथ प्रताप सिंह के मंत्रिमंडल में वह खाद्य आपूर्ति मंत्री थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.