Top Prayagraj News of the day, 11January2021 : मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश जख्मी, उसका साथी फरार
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश जख्मी उसका साथी फरार है। खाते से 24 लाख रुपये उड़ाने का मामला क्लोन चेक का राज जालसाज महेंद्र खोलेगा । यूपी के कौशांबी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना से दुखी भाई की बाइक पोल से टकरा गई।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार की रात हुई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जख्मी हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी गीता शर्मा के खाते से साढ़े 24 लाख उड़ाने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने भले ही गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, यूपी के कौशांबी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी होने पर बाइक चला रहे उसके भाई को हुई तो वह अपने को संभाल नहीं सका।
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश जख्मी, उसका साथी फरार
प्रयागराज के बाद प्रतापगढ़ पुलिस भी अपराधियों व बदमाशों के खिलाफ खुलकर सामने आ चुकी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए सक्रिय पुलिस की लगातार दो दिन बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की गोली से बदमाश जख्मी हुए। दूसरी मुठभेड़ की घटना कुंडा कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार की रात हुई। लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जख्मी हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया।
खाते से 24 लाख रुपये उड़ाने का मामला, क्लोन चेक का राज जालसाज महेंद्र खोलेगा
स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी गीता शर्मा के खाते से साढ़े 24 लाख उड़ाने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने भले ही गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपित महेंद्र सरोज अभी फरार है। अब पुलिस का दावा है कि महेंद्र ही क्लोन चेक का राज खोल सकता है, क्योंकि पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ में इस बारे में खास जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस बहरिया थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव निवासी नंदलाल के बेटे महेंद्र सरोज की तलाश में जुटी हुई है। पता चला है कि वह पहले कंपनी बाग में टिकट बेचने का काम करता था।
कौशांबी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पता चलने पर हादसे में भाई हुआ जख्मी
यूपी के कौशांबी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी होने पर बाइक चला रहे उसके भाई को हुई तो वह अपने को संभाल नहीं सका। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों में गम का माहौल है।