Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 02 October 2020 : विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा- अभी एजेंडे में नहीं है काशी-मथुरा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव व विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय का प्रयागराज आगमन हुआ। वहीं हाथरस केस पर विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की पत्‍नी समेत कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए। प्रधान की मौत से गुस्‍साए लोगाें ने जाम लगाया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 06:40 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 02 October 2020 : विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा- अभी एजेंडे में नहीं है काशी-मथुरा
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव व विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय प्रयागराज पहुंचे।

प्रयागराज, जेएनएन। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव एवं विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय शुक्रवार को प्रयागराज में थे। उन्‍होंने कहा कि काशी और मथुरा अभी हमारे एजेंडे में नहीं है। जब तक एक काम पूरा नहीं होता दूसरा शुरू करना बुद्धिमानी नहीं है। वहीं हाथरस केस का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें आप नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह भी शामिल रहीं। इसी क्रम में प्रतापगढ़ में प्रधान मनोज यादव की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद स्वजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। प्रदेश के मंत्री मोती सिंह के आश्‍वासन पर मामला शांत हुआ।

loksabha election banner

विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा- अभी एजेंडे में काशी और मथुरा नहीं

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने में करीब तीन साल का समय लगेगा। अभी काशी और मथुरा हमारे एजेंडे में नहीं है। जब तक एक काम पूरा नहीं होता दूसरा शुरू करना बुद्धिमानी नहीं है। यह कहना है श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव एवं विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय का। ढांचा ध्वंस मामले में बरी होने के बाद पहली बार प्रयागराज आए विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को प्रांत कार्यालय केसर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

हाथरस केस के विरोध में आप के राज्यसभा सदस्य की पत्‍नी समेत अन्‍य कार्यकर्ता गिरफ्तार

हाथरस कांड को लेकर प्रयागराज में भी विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर उपवास पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है। वहीं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने भी गिरफ्तारी दी। 

प्रधान की मौत पर लगाया जाम, मंत्री के आश्वासन पर शांत हुआ आ्क्रोश

जनपद में पट्टी कोतवाली के करैला निवासी प्रधान मनोज यादव की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद स्वजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। अधिकारियों के तमाम कोशिशों के बाद कोई नतीजा नहीं निकल सका। जानकारी हुई तो शुक्रवार की सुबह प्रदेश के मंत्री मोती सिंह प्रधान के घर पहुंचे। स्वजनों को हर संभव मदद, आर्थिक सहायता, परिवार के ही सदस्य को कार्यवाहक प्रधान बनाने का आश्‍वासन दिया। तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। प्रधान का अंतिम संस्‍कार प्रयागराज में होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.