Top Prayagraj News of the day, 25 September 2020 : प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली में गोली लगने से सिपाही की मौत
प्रतापगढ के लालगंज कोतवाली में गोली लगने से सिपाही की मौत। दोस्त के साथ यमुना नदी स्नान करने गया मजदूर डूब गया। प्रयागराज में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज NSUI के कई छात्र चोटिल व कई हिरासत में लिए गए। छात्र किसानों के आंदोलन को समर्थन देने जा रहे थे।
प्रतापगढ़,जेएनएन। प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार दोपहर लालगंज कोतवाली में तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर बैरक के सिपाही और कोतवाल भागकर मौके पर पहुंचे। तो सिपाही की लहूलुहान पड़ा था। उसकी सांसे थम चुकी थी। वहीं, प्रयागराज जिले में नैनी स्थित महेवा घाट पर स्नान करने के दौरान उन्नाव का रहने वाला मजदूर गहरे पानी में समा गया। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्रसंघ भवन से बालसन चौराहे पर किसानों के आंदोलन को समर्थन देने शुक्रवार की दोपहर छात्र जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें पहले रोका लेकिन जब वह नहीं माने तो छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया।
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली में गोली लगने से सिपाही की मौत
प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार दोपहर लालगंज कोतवाली में तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर बैरक के सिपाही और कोतवाल भागकर मौके पर पहुंचे। तो सिपाही की लहूलुहान पड़ा था। उसकी सांसे थम चुकी थी। जानकारी पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सिपाही को गोली कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। गाजीपुर जिले के खानपुर थानाक्षेत्र के खरौना गांव का रहने वाला आशुतोष यादव 2018 बैच का सिपाही था। उसकी तैनाती प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली में तैनात था।
प्रयागराज में यमुना नदी में डूबा उन्नाव का रहने वाला मजदूर, दोस्त के साथ स्नान को गया था
प्रयागराज जिले में नैनी स्थित महेवा घाट पर शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। एक निजी कंपनी का मजदूर दोस्त के साथ महेवा घाट पर यमुना नदी में स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान उन्नाव का रहने वाला मजदूर गहरे पानी में समा गया। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। राजू 20 पुत्र पिंटू उन्नाव जिले के असरोहा गांव का रहने वाला था। वह नैनी थाना क्षेत्र में महेवा के समीप स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी करने आया था। यहीं रहकर वह कंपनी में मजदूरी करता था।
Bharat Bandh : प्रयागराज में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, NSUI के कई छात्र चोटिल व कई हिरासत में
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्रसंघ भवन से बालसन चौराहे पर किसानों के आंदोलन को समर्थन देने शुक्रवार की दोपहर छात्र जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें पहले रोका लेकिन जब वह नहीं माने तो छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज में कई छात्राें को चोटें आईं। कई छात्रनेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें वाहनों से पुलिस लाइन भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कृषि विधेयक के खिलाफ किसान संगठन व राजनैतिक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) से जुड़े सैकड़ों छात्र दोपहर में छात्रसंघ भवन पहुंचे थे।