Top Prayagraj News of the day, 25 June 2020 : वाहन खड़ा करने के विवाद में हुई मारपीट में गंभीर घायल सेल्स टैक्स विभाग के स्टेनो ने दम तोड़ा
मारपीट में जख्मी सेल्स टैक्स विभाग के स्टेनो की मौत। जमीन के विवाद में हुई फायरिंग में गोली लगने शिक्षक जख्मी। बोफोर्स दलाली से वीपी सिंह का कांग्रेस से हो गया था मोहभंग।
प्रयागराज,जेएनएन। शिवकुटी थाना क्षेत्र के बद्री आवास कॉलोनी में रहने वाले सेल्स टैक्स विभाग के स्टेनो रमेश कुमार की बुधवार रात कुछ लोगों से मारपीट हो गई। इससे वह जख्मी में गये। गुरुवार दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, पडोसी जनपद कौशांबी में सराय अकिल के डहिया गांव में गुरुवार सुबह भूमि विवाद में शिक्षक को दौड़ाकर तमंचे गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। जबकि, मांडा के राजा रहे विश्वनाथ प्रताप सिंह बोफोर्स दलाली का मामला सामने आने पर ही कांग्रेस छोड़ दिए थे। इसके बाद उन्होंने देश भर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला और विपक्षी पाॢटयों को एकजुट किया।
वाहन खड़ा करने के विवाद में हुई मारपीट में गंभीर घायल सेल्स टैक्स विभाग के स्टेनो ने दम तोड़ा
शिवकुटी थाना क्षेत्र के बद्री आवास कॉलोनी में रहने वाले सेल्स टैक्स विभाग के स्टेनो रमेश कुमार की बुधवार रात कुछ लोगों से मारपीट हो गई। इससे वह जख्मी में गये। गुरुवार दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही कॉलोनी में रहते हैं। वाहन खड़ा करने को लेकर उनके बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसमें स्टेनो की मौत हो गई है।
जमीन के विवाद में शिक्षक को दौड़ाकर तमंचे से मारी गोली, जख्मी
पडोसी जनपद कौशांबी में सराय अकिल के डहिया गांव में गुरुवार सुबह भूमि विवाद में शिक्षक को दौड़ाकर तमंचे गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गोली लगने से जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताद के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी लेकिन अभी तक हमलावर पकड में नहीं आए हैं। डहिया गांव निवासी प्रवीण कुमार उर्फ बबलू पुत्र अमृत लाल ब्रह्मचारी इंटर कालेज में अध्यापक हैं। इनका पड़ोसी से घर के सामने की भूमि को लेकर करीब चार माह से विवाद चल रहा था।
Special on birthday : बोफोर्स दलाली से वीपी सिंह का कांग्रेस से हो गया था मोहभंग
मांडा के राजा रहे विश्वनाथ प्रताप सिंह बोफोर्स दलाली का मामला सामने आने पर ही कांग्रेस छोड़ दिए थे। इसके बाद उन्होंने देश भर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला और विपक्षी पाॢटयों को एकजुट किया। उसी दौरान कांग्रेस के खिलाफ प्रयागराज में सबसे बड़ी रैली हुई थी, जिसमें एनटी रामाराव, देवीलाल जैसे दिग्गज भी शामिल हुए थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.वीपी सिंह के करीबी संस्मरण बताने से नहीं थकते। श्रमिक नेता भोलानाथ तिवारी ने बताया कि विनोवा भावे के आह्वान पर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अपनी पूरी रियासत दान कर दी थी।