Top Prayagraj News of the day, 01 May 2020 : Coronavirus का प्रयागराज में बढ़ा संक्रमण, चार नए मरीज मिले, शहरवासी सहमे
जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित चार मरीज नए सामने आए हैं। गंगा नदी में किशोर डूब गया। किसानों की खेती और पशुपालन से जुडी समस्या का ऑनलाइन समाधान होगा।
प्रयागराज, जेएनएन। जनपद में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित चार नए मरीज पाए गए हैं। यह सब पिछले दिनों मुंबई, नासिक, इंदौर जैसे शहरों की यात्रा करके लौटे हैं। वहीं, प्रतापगढ़ जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र में एक किशोर गंगा नदी में डूब गया। वह दोस्तों के साथ शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान को गया था। जबकि, लॉकडाउन में घर से निकलना प्रतिबंधित है। ऐसे में चाहे स्कूल हो या फिर खेती से जुड़ा प्रशिक्षण सबकुछ बंद है। अब केवल ऑनलाइन ही एकमात्र सहारा है।
Coronavirus का प्रयागराज में बढ़ा संक्रमण, चार नए मरीज मिले, शहरवासी सहमे
जनपद में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित चार नए मरीज पाए गए हैं। यह सब पिछले दिनों मुंबई, नासिक, इंदौर जैसे शहरों की यात्रा करके लौटे हैं। शुक्रवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई जांच में चारों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसमें एक मरीज शहर के लूकरगंज का रहने वाला है। दूसरा मरीज सैदाबाद का है। वह 14 अप्रैल को मुंबई की यात्रा करके लौटा था। तीसरा बरौत, हंडिया का रहने वाला है, जो कि 14 अप्रैल को नासिक की यात्रा करके लौटा है। चौथा मरीज 21 साल का है जो इंदौर से प्रयागराज आया था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। इस तरह प्रयागराज में वर्तमान में आठ मरीज हो गए हैं।
प्रतापगढ़ में दोस्तों संग गंगा स्नान को गया किशोर डूबा, गोताखोरों ने ढूंढा शव
प्रतापगढ़ जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र में एक किशोर गंगा नदी में डूब गया। वह दोस्तों के साथ शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान को गया था। हथिगांव थाना क्षेत्र निवासी दांडी नौबस्ता गांव निवासी संतोष शुक्ला का 14 वर्षीय बेटा सौरभ शुक्ला शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। वह सभी गांव के बगल नरसिंह धाम घाट पर स्नान करने गए थे। घाट पर गंगा स्नान करते समय सौरभ गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में सौरभ को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया। घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने गंगा नदी में सौरभ की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।
Lockdown में खेती और पशुपालन की जानकारी मिलेगी ऑनलाइन
लॉकडाउन में घर से निकलना प्रतिबंधित है। ऐसे में चाहे स्कूल हो या फिर खेती से जुड़ा प्रशिक्षण सबकुछ बंद है। अब केवल ऑनलाइन ही एकमात्र सहारा है। ऐसे में कृषि विज्ञान के वैज्ञानिकों ने अब किसानों को कृषि संबंधी जानकारी ऑनलाइन देने का फैसला किया है। वैज्ञानिक किसानों को वाट्सएप से जोड़ रहे हैं। जल्द ही जिले के किसानों को ऑनलाइन कृषि संबंधी जानकारी दी जाएगी।