Top Prayagraj News of the day, 22 April 2020 : CoronaVirus: जमातियों के लिए गौहनिया इलाके में बनी अस्थायी जेल Prayagraj News
जमातियों के लिए गौहनिया में बनी अस्थाई जेल। लॉकडाउन ने बदल दिया उदयम का ट्रेंड । क्वारंटाइन होने वाले लोगों की निगरानी आरोग्य सेतु एप करेगा।
प्रयागराज,जेएनएन। जमातियों के लिए अब यमुनापार के गौहनिया स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी स्कूल को अस्थायी जेल बना दी गई है। यहां आरोपितों को रहने, खाने और दूसरी व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। वहीं, लॉकडाउन से संगमनगरी में उद्यम का ट्रेंड बदलने लगा है। पिछले दिनों आटा, चावल, दाल की कमी ने कुछ उद्यमियों को सोचने पर मजबूर किया तो कुछ ने खानपान से संबंधित इकाइयों को विस्तारित करने का निर्णय लिया। जबकि, आशंका से जिले में क्वारंटाइन किए गए लोगों की निगरानी अब आरोग्य सेतु एप करेगा। इसके लिए अब स्वास्थ्य महकमा क्वारंटाइन किए गए लोगों के मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कराएगा।
CoronaVirus: जमातियों के लिए गौहनिया इलाके में बनी अस्थायी जेल
जमातियों के लिए अब यमुनापार के गौहनिया स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी स्कूल को अस्थायी जेल बना दी गई है। यहां आरोपितों को रहने, खाने और दूसरी व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। गुरुवार को नैनी जेल से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, विदेशी जमाती समेत अन्य आरोपितों को यहां शिफ्ट करने की तैयारी है। सेंट्रल जेल नैनी के बंदियों में कोरोना वायरस फैलने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
Coronavirus effect : Lockdown ने बदल दिया है संगमनगरी में उद्यम का ट्रेंड
लॉकडाउन से संगमनगरी में उद्यम का ट्रेंड बदलने लगा है। पिछले दिनों आटा, चावल, दाल की कमी ने कुछ उद्यमियों को सोचने पर मजबूर किया तो कुछ ने खानपान से संबंधित इकाइयों को विस्तारित करने का निर्णय लिया। एक-दो लोगों ने नए उद्यम की दिशा में कदम भी बढ़ा दिए हैं। लॉकडाउन के दौरान बंदी से कई उद्यमी सोचने को विवश हुए कि उद्योग कैसे जिंदा रखें? लिहाजा नए उत्पादों को तैयार करने की तरफ सोचा। इसके लिए अभी से प्रयास में जुट गए हैं। नैनी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महामंत्री राकेश हजेला ने इंडस्ट्रियल मशीन बनाने की इकाई खत्म करके कोरांव में आटा और राइस मिल लगाने का फैसला लिया और मशीन मंगवा लीं।
Coronavirus effect : जिले में क्वारंटाइन होने वाले लोगों की निगरानी करेगा आरोग्य सेतु
कोरोना की आशंका से जिले में क्वारंटाइन किए गए लोगों की निगरानी अब आरोग्य सेतु एप करेगा। इसके लिए अब स्वास्थ्य महकमा क्वारंटाइन किए गए लोगों के मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कराएगा। कोरोना संक्रमित व्यक्ति को कई बार शुरुआत में इसके लक्षण भी समझ में नहीं आते हैं। जब एक हफ्ते से ज्यादा हो जाता है तो धीरे-धीरे लक्षण सामने आने लगते हैं। ऐसे में आरोग्य सेतु एप के जरिए इसे आसानी से पता लगाया जा सकेगा। एप डाउनलोड करते समय आपको अपनी पर्सनल जानकारी के साथ ही ट्रैवल हिस्ट्री व अन्य विवरण देना होगा। जिले के 23 क्वारंटाइन सेंटर में बचे 512 लोगों के मोबाइल में एप डाउनलोड करा दिया गया है।