Top Prayagraj News of the day, 11 january 2019 : सीएए के समर्थन में भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ Prayagraj News
सीएए के समर्थन में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाला। हादसे में जख्मी दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। चोरी जेबकतरी करने वाली तीन शातिर महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रयागराज, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाला। इसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में लोग शामिल रहे। वहीं, श्रृंगवेरपुर से अंतिम संस्कार कर लौट रही पिकअप डाला अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दो घायलों ढनगू 56 पुत्र गया प्रसाद और डब्लू 20 पुत्र बड़कू निवासी महाराजपुर की मौत हो गई।जबकि, माघ मेले में स्नान घाटों और मंदिरों में चोरी जेबकतरी करने वाली तीन शातिर महिलाओं को दारागंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी तलाशी में चोरी के गहने, पर्स और मोबाइल फोन बरामद हुए।
सीएए के समर्थन में भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाला। इसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में लोग शामिल रहे। तिरंगा यात्रा दोपहर बाद शुरू हुई। इसमेें लगभग 25 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच तथा अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक लक्ष्मण आचार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही अल्लापुर व्यापार मंडल, प्रीतम नगर व्यापार मंडल, कटरा व्यापार मंडल समेत अन्य व्यापारिक संगठनों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अपना सहयोग देकर यात्रा को सफल बना रहे हैं।तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना रहा। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के साथ दमकल की गाडी भी तैनात रही। रास्ते भर में तिरंगा यात्रा के रास्ते में चौराहे पर यातायात पुलिस के सिपाही और दारोगा तैनात रहे। एसपी सिटी, सीओ समेत कई थाना प्रभारी और प्रशासन के अफसर तैनात रहे।
प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसे में घायल दो की मौत, आठ अस्पताल में भर्ती
प्रतापगढ़ जनपद में बाघराय थाना क्षेत्र के लोसनापुर के पास शुक्रवार की शाम को सड़क हादसा हो गया था। श्रृंगवेरपुर से अंतिम संस्कार कर लौट रही पिकअप डाला अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दो घायलों ढनगू 56 पुत्र गया प्रसाद और डब्लू 20 पुत्र बड़कू निवासी महाराजपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। गंभीर रूप से घायल मुन्ना सरोज, परसू, दिलीप कुमार, हरिलाल, भारत लाल, सोहनलाल, राम सुमेर, खूंटी, ढनगू, डब्लू एवं रमई को गंभीर हालत में प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। ढनगू और डब्लू की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन गमगीन हैं। वहां वहीं श्यामलाल व विद्या सागर का इलाज सीएचसी में हो रहा है।
माघ मेला में चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
माघ मेले में स्नान घाटों और मंदिरों में चोरी जेबकतरी करने वाली तीन शातिर महिलाओं को दारागंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी तलाशी में चोरी के गहने, पर्स और मोबाइल फोन बरामद हुए। शनिवार सुबह संगम चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी को सूचना मिली कि बड़े हनुमान मंदिर के पास रैन बसेरे के बाहर तीन महिलाएं बैठी हैैं जो चोरी- टप्पेबाजी करने वाले गिरोह की हैैं। चौकी प्रभारी ने महिला पुलिस के साथ मौके पर जाकर तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो उनके पास सोने-चांदी की अंगूठियां, चेन, झुमके, बिछिया और एक मोबाइल फोन मिला। यह मोबाइल फोन मंदिर परिसर में तीन दिन पहले चुराया गया था। पकड़ी गई महिलाओं में पश्चिम बंगाल में पुरुलिया जनपद की सुंदरी देवी, अमेठी में पीपरपुर की खुशबू और बिहार में रोहतास जनपद की राधा देवी है। तीनों ने कुबूला कि वे माघ मेले में चोरी के लिए ही आई हैैं।