Top Prayagraj News of the day, 7 january 2019 : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले-यूपी में जंगल राज कायम है
सामूहिक हत्याकांड के पीडि़त परिवार के सदस्यों से मिलने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे। प्रेमिका के घरवालों ने पीटा तो युवक ने फांसी लगाई। मौसम ने राहत दी।
प्रयागराज, जेएनएन। सोरांव में सामूहिक हत्या के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पीडि़त परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने स्वजनों को ढांढस बंधाया और प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। वहीं प्रेमिका के साथ एक युवक को उसके घरवालों ने घूमते पकड़ लिया। युवक की पिटाई की गई। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर लिया। इसी क्रम में दोपहर में सूर्य की किरणों और बादलों में लुकाछिपी का खेल चला। हालांकि ठंड से कुछ राहत मिली।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले-यूपी में जंगल राज कायम है
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज का कायम है। अपराघी कत्लेआम कर खुले घूम रहे हैं। आज आम इंसान सुरक्षित नहीं है। सोरांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई निर्मम हत्याकांड के बाद मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पीडि़त परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचे। उन्होंने उन्हें ढांढस बंधाया और प्रदेश सरकार से उनकी सुरक्षा के साथ ही हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने मृतक सोनू के भाई मोनू को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिजनों के साथ हैँ।
प्रेमिका के घरवालों ने पीटा तो युवक ने आत्महत्या की
करेलाबाग में एक युवक को उसकी प्रेमिका के साथ रात में प्रेमिका के घरवालों ने घूमते वक्त पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने अपने घर जाकर फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। आरोप तो यह है कि उसने प्रेमिका के ही घर में ही फांसी लगाई है। हालांकि बाद में उसके परिवार के लोगों ने माना कि घटना उन्हीं के घर की है। करेलाबाग में रहने वाले बहादुर निषाद के चार पुत्रों में छोटा शिवा निषाद (21) का एक लड़की से प्रेम संबंध था। रविवार शाम वह उसे लेकर घूमने-फिरने निकल गया। आधी रात लड़की के परिवार के लोगों ने उन दोनों को अलोपीबाग में पकड़ा था।
बादलों ने सूर्य की गर्मी को रोका, बढ़ गई ठंड
मंगलवार की सुबह भी सर्द हवा न चलने से राहत रही लेकिन आसमान पर बादलों और सूर्यदेव में लुकाछिपी का खेल दिन भर चला। इससे सूर्य की किरणों में खास गर्मी नहीं रही। हालांकि ठंड से कुछ राहत मिली। शाम होने के साथ ही एक बार फिर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।