Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 1 December 2019 : माघ मेले की कुशलता के लिए संगम पर प्रशासन ने की पूजा-अर्चना

माघ मेले के सकुशल संपन्‍नता को प्रशासन ने संगम तट पर पूजन किया। वहीं अक्षयवट का दर्शन कर सांसद और डीएम ने औपचारिक शुरूआत की। आरएसएस के शाखा कुंभ में कार्यकर्ता जुटे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 06:49 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 1 December 2019 : माघ मेले की कुशलता के लिए संगम पर प्रशासन ने की पूजा-अर्चना
Top Prayagraj News of the day, 1 December 2019 : माघ मेले की कुशलता के लिए संगम पर प्रशासन ने की पूजा-अर्चना

प्रयागराज, जेएनएन। माघ मेला की शुरूआत संगम तट पर प्रशासन के पूजन से हुई। इस अवसर पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ ही अन्‍य विशिष्‍टजन थे। इसी क्रम में अक्षयवट को आम जन के लिए करीब चार माह बाद सांसद केशरी देवी पटेल और डीएम ने फीता काटकर किया। उन्‍होंने दर्शन भी किया। अभी आम जन के लिए इसे नहीं खोला गया है। वहीं परेड मैदान पर आरएसएस का शाखा कुंभ आयोजित हुआ। राष्ट्र सेवा की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में हजारों स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

loksabha election banner

माघ मेले की कुशलता के लिए संगम पर प्रशासन ने की पूजा-अर्चना

प्रयागराज में संगम तट पर एक माह तक लगने वाले माघ मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना से रविवार को दोपहर में संगम तट पर विधि-विधान से प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। वैदिक विधि-विधान के साथ वैदिक ब्राह्मणों ने मंत्रों का उच्‍चारण के बीच मां गंगा का पूजन कराया। इसके लिए संगम को  विशेष तौर सजाया गया था। इसके लिए संगम पर जेटी का निर्माण कराया गया था। पूजन में डीआइजी, डीएम, एसपी, जिला जज, महंत नरेंद्र गिरि सहित मेला में लगे विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। पुजारियों को दक्षिणा दी गई।

सांसद व डीएम ने अक्षयवट का किया दर्शन-पूजन, आम लोगों को अभी दर्शन नहीं होगा

फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल और डीएम भानुचंद्र गोस्‍वामी ने रविवार की दोपहर में अक्षयवट का गेट को फीता काटकर खोला। उन्‍हाेंने अक्षयवट का दर्शन और पूजन किया। हालांकि अभी आम जनता के लिए अक्षयवट का दर्शन नहीं सुलभ हो सकेगा। पूजन-अर्चन के बाद अक्षयवट का गेट तो खोलकर दर्शन की शुरूआत तो की गई लेकिन बाद में फिर इसे बंद कर दिया गया। यहां स्कैनर लगाने के बाद ही आम लोगों को किले के अंदर स्थित अक्षयवट के दर्शन को सेना जाने देगी।

समारोहपूर्वक आरएसएस का शाखा कुंभ का हुआ आयोजन

संगम तट के पास स्थित परेड मैदान पर रविवार सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शाखा कुंभ का शुभारंभ हुआ।  हर-हर, बम-बम, वंदेमातरम और भारत माता की जय से क्षेत्र गूंज उठा है। राष्ट्र सेवा की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में हजारों स्वयं सेवक उपस्थित रहे। उन्‍होंने उष्ण व्यायाम, खेल, गीत के साथ पथ संचलन किया। आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने कहा कि प्रयागराज में चारों भाग महानगर उत्तरी, दक्षिणी, यमुनापार, गंगापार और कौशांबी में शाखाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने संघ के 94 वर्ष की लंबी यात्रा का सारांश रखा। बताया कि 2020 में संघ की स्थापना के 95 वर्ष पूरे होंगे। इस अवसर पर परेड मैदान पर संघ बड़ा आयोजन करेगा, जिसमें बड़े राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.