Top Prayagraj News of the day, 16 November 2019 : ड्यूटी के बाद घर लौट रहे होमगार्ड की हादसे में गई जान Prayagraj News
डयूटी से लौट रहे होमगार्ड की हादसे में मौत हो गई। शोध छात्रा ने गाइड पर निजी जिंदगी में दखल का आरोप लगाया है। जिले में अमरूद की फसल को कई रोग ने घेर लिया है।
प्रयागराज,जेएनएन : हाईकोर्ट में ड्यूटी के बाद शुक्रवार रात 60 किलोमीटर दूर घर लौटते समय मेजा में उन्हें बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। अस्पताल ले जाते समय उनकी सांस थम गई। एक शोध छात्रा ने प्रोफेसर का नाम लिखकर आरोप लगाया है कि वह उसे रात में फोन और मैसेज करते हैं तथा हॉस्टल के बाहर से नजर रखते हुए पीछा करते हैं। वहीं, सफेदा अमरूद की भी पैदावार यहां बड़े पैमाने पर होती है, लेकिन इस बार अमरूद की फसल को कई रोग ने घेर लिया है। इन रोगों के कारण अमरूद में कीड़े लग जा रहे हैैं।
ड्यूटी के बाद घर लौट रहे होमगार्ड की हादसे में गई जान
विभाग की संवेदनहीनता के चलते 55 वर्षीय होमगार्ड सूर्य प्रताप उपाध्याय की जान चली गई। हाईकोर्ट में ड्यूटी के बाद शुक्रवार रात 60 किलोमीटर दूर घर लौटते समय मेजा में उन्हें बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। अस्पताल ले जाते समय उनकी सांस थम गई। मांडा में आंधी भरारी गांव निवासी सूर्य प्रताप उपाध्याय शुक्रवार को दिन में नौ से पांच बजे की ड्यूटी के बाद वह साथी होमगार्ड विनय दुबे के साथ मैजिक गाड़ी में बैठकर मांडा के लिए रवाना हुए थे। रात करीब साढ़े सात बजे मेजा रोड के आगे कोटहा गांव के पास गाड़ी में खराबी आने पर वे दोनों पैदल उरुवा चौराहे की तरफ जा रहे थे। कुछ ही आगे जाने पर तेज रफ्तार में बेकाबू बाइक ने पीछे से सूर्य प्रताप को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से होमगार्ड के सिर पर जबरदस्त चोट पहुंची।हालत गंभीर होने के कारण एंबुलेंस से शहर के एसआरएन अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में सूर्य प्रताप की सांस थम गई।
MNNIT की शोध छात्रा का आरोप, मेरे गाइड निजी जिंदगी में बेवजह दखल दे रहे हैं
...मेरे गाइड मेरी निजी जिंदगी में बेवजह दखल दे रहे हैं। वह हॉस्टल में मेरे आने और जाने के वक्त की जानकारी लेने का प्रयास करते हैं। करीब एक महीने से मेरा पीछा कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के अलावा सिक्योरिटी गार्ड के बयान से भी यह बात साबित हो सकती है। उनके इस तरह से पीछा करने के भय से मैं कहीं सार्वजनिक रूप से जा नहीं पा रही हूं। वह मुझे आधी रात मैसेज और फोन करते हैं, जिससे मैं मानसिक रूप से परेशान हो चुकी हूं। यह आरोप मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) की एक शोध छात्रा ने यहीं के प्रोफेसर पर लगाया है। एमएनएनआइटी में पीएचडी में तीसरे वर्ष की छात्रा ने छह नवंबर को सिक्योरिटी हेड से इस संबंध में लिखित शिकायत की है। छात्रा ने प्रोफेसर का नाम लिखकर आरोप लगाया है कि वह उसे रात में फोन और मैसेज करते हैं तथा हॉस्टल के बाहर से नजर रखते हुए पीछा करते हैं।
अबकी अमरूद की खूबसूरती पर लगा रोगों का दाग
प्रयागराज और कौशांबी के अमरूद पूरी दुनिया में मशहूर हैैं। खासकर सेबिया, जिसे सुर्खा के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ सफेदा अमरूद की भी पैदावार यहां बड़े पैमाने पर होती है, लेकिन इस बार अमरूद की फसल को कई रोग ने घेर लिया है। इन रोगों के कारण अमरूद में कीड़े लग जा रहे हैैं तो बड़ी संख्या में पेड़ सूख रहे हैैं। अमरूद की खूबसूरती भी कम हो गई है। अमरूद की पैदावार करने वाले किसान इसे लेकर परेशान हैैं। उनकी चिंता यह भी है कि सूख रहे पेड़ों के बचाने के लिए अब तक कोई कारगर इलाज भी नहीं है। पैदावार कम होने से इस बार अमरूद की कीमत भी अधिक है।