Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 14 September 2019, गंगा-यमुना का पानी खतरे के निशान को छूने को आतुर, निचले इलाके जलमग्‍न

गंगा-यमुना का जलस्‍तर खतरा निशान के करीब है। निचले इलाकों में पानी भरा है। ट्रिपल आइटी में दीक्षा समारोह हुआ। बच्‍चा चोरी के शक में दो की पिटाई हुई। सड़क हादसे में दो की मौत हो गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 07:08 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 14 September 2019, गंगा-यमुना का पानी खतरे के निशान को छूने को आतुर, निचले इलाके जलमग्‍न
Top Prayagraj News of the day, 14 September 2019, गंगा-यमुना का पानी खतरे के निशान को छूने को आतुर, निचले इलाके जलमग्‍न

प्रयागराज, जेएनएन। गंगा और यमुना नदियों का जलस्‍तर बाढ़ के रूप में आ गया है। कई गांवों के साथ ही शहर के निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। खतरे के निशान के पास तक नदियों का पानी पहुंच गया है। वहीं ट्रिपल आइटी के दीक्षा समारोह में मेधावियों को डिग्री और पदक से नवाजा गया। इसी क्रम में कौशांबी जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में घूम रहे दो विक्षिप्तों की ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों को अस्‍पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने थाना भी घेरा था। दूसरी ओर प्रतापगढ़ में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग जख्मी हो गए।

loksabha election banner

गंगा-यमुना का पानी खतरे के निशान को छूने को आतुर, निचले इलाके जलमग्‍न

मध्य प्रदेश व उत्तराखंड के बांधों और बैराजों से छोड़ा गया पानी तबाही मचाने को बेताब है। उफनाई गंगा व यमुना के पानी से गंगापार और यमुनापार में सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैैं। दोनों नदियों का पानी खतरे के निशान के निकट है। फिलहाल शनिवार की दोपहर तक पानी खतरे के निशान से लगभग एक मीटर नीचे था। गंगा और यमुना का पानी जिले के 66 गांवों में प्रवेश कर गया। इसी तरह शहर के दो दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया है। दारागंज में तो सैकड़ों घरों में पानी पहुंच गया है। इसके कारण लोगों को घर छोड़कर पलायन करना पड़ा। वैसे लोग शुक्रवार सुबह से ही अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते रहे। सलोरी, गंगा नगर, बघाड़ा औऱ निचले कछारी इलाके में शनिवार की दोपहर बाद घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

ट्रिपल आइटी का दीक्षा समारोह में डिग्री और पदक से नवाजे गए मेधावी

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) का 14वां दीक्षा समारोह प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। समारोह में मेधावियों को पीएचडी की डिग्री संस्थान के निदेशक प्रोफेसर पी नागभूषण ने प्रदान की। कुल 477 मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपाधियां दी गई। विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में वर्ष 1998 में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित प्रो. वैद्येश्वरन राजारामन समारोह के मुख्य अतिथि थे।

बच्चा चोरी का आरोप लगाकर दो विक्षिप्तों को ग्रामीणों ने पीटा, घेरा थाना

कौशांबी जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में घूम रहे दो विक्षिप्तों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा भी जख्मी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दर्जनों ग्रामीणों ने थाने का भी घेराव कर दोनों को बच्चा चोर बताया। हालांकि कोतवाल ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। दोनों को ग्रामीणों ने ने पोटली लिए शनिवार की दोपहर घूमते हुए देखा था। ग्रामीणों को आशंका हुई कि कहीं वह बच्चा चोर तो नहीं है। इसकी अफवाह फैलते ही सैकड़ों ग्रामीणों ने दोनों विक्षिप्तों को घेर लिया। उनके बारे में जानकारी हासिल करने की ग्रामीणों ने कोशिश की, लेकिन वह नहीं बता पा रहे थे।

सड़क हादसों में दो की मौत व तीन लोग हुए जख्मी

प्रतापगढ़ जनपद में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग जख्मी हो गए। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज लखनऊ हाईवे बाईपास पर शुक्रवार की रात पिकअप मालवाहक एवं कार की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी क्रम में सिटी चौकी के अंतर्गत सुखपाल नगर तिराहे पर शनिवार की सुबह ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार पति की जान चली गई और पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों हादसों के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और घायलों को अस्पताल भेजा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.