Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 25 August 2019, तालाब में डूबने से दो किशोरियों समेत चार की मौत

प्रतापगढ़ में तालाब में डूबने से दो किशोरियों समेत चार की मौत हो गई।शहर में यमुना में किशोर और गंगा में युवक डूब गया। रिटायर फौजी को बदमाशों ने गोली मार दी। उनकी हालत नाजुक बनी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 07:36 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 25 August 2019, तालाब में डूबने से दो किशोरियों समेत चार की मौत
Top Prayagraj News of the day, 25 August 2019, तालाब में डूबने से दो किशोरियों समेत चार की मौत

प्रयागराज, जेएनएन: पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में कोहड़ौर थानाक्षेत्र के सूर्यगढ़ में रविवार दोपहर तालाब में डूबने से दो किशोरियों समेत चार की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ज‍बकि शहर में अरैल घाट पर यमुना में एक किशोर और धूमनगंज के नीवा घाट पर गंगा में डूबने से मौत्‍ा हो गई। प्रतापगढ़ जनपद की शहर कोतवाली में एक सनसनीखेज वारदात में बदमाश ने सेना के रिटायर्ड सूबेदार मेजर को गोली मार दी। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

loksabha election banner

तालाब में डूबने से दो किशोरियों समेत चार की मौत :

पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में कोहड़ौर थानाक्षेत्र के सूर्यगढ़ में रविवार दोपहर तालाब में डूबने से दो किशोरियों समेत चार की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोहड़ौर थानाक्षेत्र के सूर्यगढ़ गांव में मोछदा नाले के पास राघवमणि दुबे का तालाब है। यहां आसपास के गांव के बच्चे मवेशी चराने आते थे। रविवार दोपहर भी तमाम बच्चे मवेशी चराने आए थे। इस दौरान कुछ बच्चे तालाब में नहाने लगे। नहाने के दौरान शिवानी (13)पुत्री विनोदी तिवारी निवासी बरूई कुटुआ थाना देहात कोतवाली सुल्तानपुर, अनूप(14) पुत्र राम अभिलाष, रुचि(15)पुत्री रामनाथ, आरती (13) पुत्री राम सुंदर लाल निवासी सूर्यगढ़ तालाब में डूब गए।

यमुना में किशोर और गंगा में युवक की डूबने से मौत :

  अरैल घाट पर रविवार दोपहर दो साथियों के साथ स्नान करने गया किशोर गहरे पानी में जाने से यमुना नदी में समा गया। उसे डूबते देख उसके दोस्त मौके से भाग निकले। दो घंटे कीे मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया। शिनाख्त न होने से पुलिस ने शव को लावारिस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रविवार दोपहर एक किशोर अपने दो साथियों के साथ अरैल घाट पर स्नान करने गया था। तीनों घाट पर बनी छतरी पर चढ़कर पानी में बारी-बारी कूद रहे थे। अचानक एक किशोर गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो दोनों दोस्त शोर मचाने लगे, जब तक लोग किशोर को बचाने का प्रयास करते वह उफनाती यमुना नदी में समा गया। उसके डूबते ही दोनों दोस्त वहां से निकल लिए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद घाट से 25 मीटर की दूरी पर शव को बरामद किया। उधर, धूमनगंज मेें नीवा गंगा नदी लवकुश यादव(24)नामक युवक डूब गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव गंगा नदी से बाहर निकाला।

रिटायर्ड सूबेदार मेजर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक:

 पडोसी जनपद प्रतापगढ़ में मार्निंग वॉक को निकले रिटायर्ड सूबेदार मेजर को पीछे से आए बदमाश ने गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर पड़े। पीछे से टहलते हुए आ रहे लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी रवींद्र तिवारी (56) पुत्र रामबली तिवारी सूबेदार मेजर पद से रिटायर्ड हुए हैं। वह शहर के शिवजीपुरम मोहल्ले में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। वह रोज भोर में मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ वॉक करने बडऩपुर तक जाते हैं। रविवार को भोर में लगभग पांच बजे वह मार्निंग वॉक पर निकले थे। वह आगे-आगे चल रहे थे, जबकि उनके साथ रहे लोग पीछे लगभग दो सौ मीटर दूरी पर थे। वह फुलवारी गांव स्थित आत्रेय एकेडमी के सामने पहुंचे थे कि तभी पीछे से पैदल आया युवक उन्हें गोली मारकर भाग निकला। गोली पीठ और हाथ में लगते ही वह गिर पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.