Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 16 August 2019, एनडीआरएफ टीम ने जिला प्रशासन के साथ बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया दौरा

गंगा-यमुना के जलस्‍तर बढ़ने से बाढ़ का संकट है। संभावित बाढ़ के इलाकों में एनडीआरएफ व जिला प्रशासन अधिकारियों ने दौरा किया। युवक को गोली लगी व ई-रिक्‍शा चालकों ने प्रदर्शन किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 07:06 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 16 August 2019, एनडीआरएफ टीम ने जिला प्रशासन के साथ बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया दौरा
Top Prayagraj News of the day, 16 August 2019, एनडीआरएफ टीम ने जिला प्रशासन के साथ बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया दौरा

प्रयागराज, जेएनएन। गंगा और यमुना नदियों के जलस्‍तर बढ़ने को देखते हुए जिला प्रशासन सजग हो गया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एनडीआरएफ की टीम ने संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बाढ़ चौकियों का निरीक्षण भी किया गया। इसी क्रम में प्रतापगढ़ में शौच को गया युवक संदिग्‍ध रूप से चली गोली से जख्‍मी हो गया। गोली किसने चलाई, यह पुलिस की जांच का विषय है। वहीं ई-रिक्‍शा संचालकों ने कमिश्‍नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पंजीकरण बंद करने के विरोध में ऐसा किया गया।

loksabha election banner

एनडीआरएफ टीम ने जिला प्रशासन के साथ बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया दौरा

माता टील बांध से भारी मात्रा में बेतवा नंदी में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं गंगा नदी का भी पानी बढ़ने लगा है। गंगा और यमुना नदियों में लगातार बढ़ रहे पानी से निचले इलाकों में बाढ़ का संकट भी उत्पन्न हो गया है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन एवं एनडीआरएफ ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इन नदियों में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए बाढ़ प्रभावित चौकियों पर कर्मचारियों को प्रशासन ने मुस्तैद कर रखा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एनडीआरएफ टीम ने सदर तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा किया। मऊ कछार, द्रोपदी घाट, बक्शी बांध, छोटा बघाड़ा, बलुआघाट, चाचर नाला व गौस नगर में जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर गोरख रंजन श्रीवास्तव एवं तहसीलदार सदर अरविंद कुमार मिश्र मौजूद रहे।

संदिग्ध दशा में गोली लगने से युवक जख्‍मी

नवाबगंज थाना क्षेत्र के राजा का पुरवा लालगोपालगंज में गुरुवार की रात भोलानाथ 45 पुत्र पूरन पटेल संदिग्‍ध हाल में गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस उसे सीएचसी कुंडा ले गई। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रात करीब 12 बजे घर से करीब दो सौ मीटर दूर सड़क की तरफ शौच के लिए गया हुआ था। इसी दौरान अचानक फायर हो गया। इसकी जद में भोलानाथ आ गया और गोली उसके बाएं पैर के ऊपरी हिस्से को चीरते हुए निकल गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। भोलानाथ किसके द्वारा चलाई गई गोली से जख्मी हुआ, यह अभी न परिजनों को पता है और न ही पुलिस को जानकारी है। संदिग्ध हाल में गोली से जख्मी होने के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पंजीकरण बंद होने से नाराज ई-रिक्शा विक्रेताओं का मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

शहरी क्षेत्र में ई-रिक्शा का पंजीकरण बंद करने के साथ ही अवैध रूप से चलने वाले इस वाहन पर कार्रवाई करने का मंडलायुक्‍त ने आदेश दिया है। इससे ई-रिक्शा विक्रेताओं में नाराजगी है। इस संबंध में शुक्रवार को वह मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शन और नारेबाजी की। ई-रिक्शा चालक भी मौजूद रहे। उनकी मांग थी कि ई-रिक्‍शा पर प्रशासन प्रतिबंध न लगाए। इस संबंध में उचित रास्‍ता निकाला जाना चाहिए। बता दें कि मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सड़क परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में पिछले दिनों ई-रिक्शा का पंजीकरण बंद करने का फैसला हुआ है। बैठक में ई-रिक्शा का मुद्दा उठाया गया। बताया कि ई-रिक्शा के चलते जगह-जगह जाम लग रहा है। अब तक करीब 58 सौ ई-रिक्शा का ही पंजीकरण है लेकिन भीड़ ज्यादा दिखती है। ई-रिक्शा की भीड़ को देखते हुए कानपुर और वाराणसी में इनके पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.