Move to Jagran APP

रोडवेज की साधारण और एसी बसों में महिलाएं आज कर सकती हैं मुफ्त यात्रा Prayagraj News

रक्षाबंधन पर रोडवेज ने महिलाओं और बेटियों के लिए तोहफा दिया है। आज वह रोडवेज की साधारण और एसी बसों में निश्‍शुल्‍क यात्रा कर सकती हैं। सुविधा रात 12 तक ही मिलेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 10:37 AM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 02:33 PM (IST)
रोडवेज की साधारण और एसी बसों में महिलाएं आज कर सकती हैं मुफ्त यात्रा Prayagraj News
रोडवेज की साधारण और एसी बसों में महिलाएं आज कर सकती हैं मुफ्त यात्रा Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज की ओर से आज विशेष सुविधा दी गई है। इसके तहत उन्हें आज बसों में यात्रा बिल्कुल मुफ्त रहेगी। अगर अभी तक आपको अगर इसकी जानकारी नहीं है तो यह खबर पढऩे के बाद आप भी इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। हां एक बात बता दें कि यह सुविधा सिर्फ आज रात 12 बजे तक के लिए ही है।

loksabha election banner

बुधवार रात 12 बजे से मुफ्त यात्रा का आदेश हो गया है प्रभावी

लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर रोडवेज की साधारण और एसी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का आदेश बुधवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गया है। महिलाओं को बस में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा आज रात 12 बजे तक मिलेगी। इस अवधि में प्रयागराज परिक्षेत्र के सभी डिपो से चलने वाली साधारण और एसी बसों में महिलाओं, बेटियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा है।

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में सीटों के लिए रही मारामारी

रक्षाबंधन पर्व से पहले घर पहुंचने की हर किसी को जल्दी रही। गुरुवार यानी आज त्योहार के दिन भीड़ बढ़ जाने की संभावना के चलते अधिकांश लोग बुधवार को ही अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। इससे सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की तादाद की अपेक्षा बसें कम पड़ गईं। सुबह से शाम तक बसों में सीटों की मारामारी रही। वाराणसी, फैजाबाद और कानपुर मार्ग पर लोड बढ़ गया। कई बार यात्रियों में विवाद की स्थिति पैदा हुई तो बस स्टेशन के अधिकारियों ने माइक से एनाउंस कर खुद भी मोर्चा संभाला।

रोडवेज की अतिरिक्त बसें कम पड़ गईं

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त आज सुबह आठ बजे के बाद शुरू हो गया है। इसके चलते अधिकांश लोग बुधवार शाम या रात तक ही अपने घर पहुंचने की जल्दी में रहे। इससे सिविल लाइंस बस स्टेशन पर यात्रियों की तादाद सामान्य दिनों की अपेक्षा बहुत बढ़ गई। रोडवेज ने अतिरिक्त बसें लगाईं इसके बावजूद बसें कम पड़ गईं। हालत यह रही कि वाराणसी, गोरखपुर, फैजाबाद, फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ सहित अन्य जिलों के लिए बसें अपने स्थान पर लग भी नहीं पाती थीं कि उसमें चढऩे के लिए यात्रियों में मारामारी शुरू हो जाती। बसें बमुश्किल पांच या 10 मिनट बाद ही रवाना की जा रही थीं। सिविल लाइंस स्टेशन के एआरएम मनोज कुमार शर्मा, स्टेशन प्रभारी एसपी सिंह सहित अन्य अधिकारी बसों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रहे। वहीं आज अपेक्षाकृत भीड़ बस अड्डों पर कम ही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.