Move to Jagran APP

Politics: किसानों को साधने की मुहिम, सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपाई निकालेंगे किसान ट्रैक्टर रैली

किसानों को साधने के लिए भाजपा की ओर से सभी जिला मुख्यालयों पर किसान ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी है। यह क्रम अगल अलग तिथियों पर 30 नवंबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत मऊ से प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह करेंगे।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 05:30 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 05:30 PM (IST)
Politics: किसानों को साधने की मुहिम, सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपाई निकालेंगे किसान ट्रैक्टर रैली
किसानों को साधने के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर किसान ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। मिशन 2022 के लिए भाजपा ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। किसानों को साधने के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर किसान ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी है। यह क्रम अगल अलग तिथियों पर 30 नवंबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत मऊ से प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह करेंगे। इसमें योगी और मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों को बताया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी व किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से भाजपा कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में दी।

loksabha election banner

कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत दिया जा रहा अनुदान

गणेश और राजेश ने कहा कि भाजपा ने गन्ना किसानों के भुगतान, बंद चीनी मिलों को शुरू कराने के साथ नई मिलों को भी लगाया। लगभग 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कृषि ऋण माफ किया गया। डार्क जोन में पहले ट्यूबवेल लगाना प्रतिबंधित था। भाजपा सरकार ने यह प्रतिबंध किसानों के हित को देखते हुए समाप्त किया। अब कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि और किसानों के लिए जितने कार्य सात साल में हुए उतने 70 सालों में नहीं हुए। दूसरी तरफ विपक्ष किसानों को भ्रमित कर रहा है। इस मौके पर राजेश केसरवानी, आकाश गुप्ता, सनी सिंह, अंजनी सिंह, शारदा ओझा आदि मौजूद रहे।

80 फीसद टीकाकरण वाले गांवों पर फोकस

प्रतापगढ़ जिले में कोरोना का टीका लगाने का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। 18 लाख लोग दूसरी डोज का टीका लगवाने के प्रति सजग नहीं हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर अभियान में बदलाव किया गया है। अब पहले ऐसे गांवों में दूसरा डोज लगाने पर फोकस होगा, जहां 80 फीसद लोगों ने पहले वाला लगवा लिया हो। इस तरह के 153 गांव खोजे गए हैं। साथ ही शहर के पांच मोहल्ले भी हैं। यहां पर पहला टीका लोगों को लग गया है। दूसरे के लिए वह जागरूक नहीं हैं। उनको इसका महत्व नहीं पता। कुछ लोग रोजी-रोटी के सिलसिले में गांव से बाहर चले गए हैं। पोर्टल पर उनके नाम के आगे भी दूसरे टीके का विवरण खाली है। सीएमओ डा.एके श्रीवास्तव ने बताया कि अब इसके लिए सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है। वह अपने क्षेत्र के गांवों के बारे में आशा व एएनएम से बात करके बताएंगे। उसी के अनुसार टीम भेजकर टीका लगवाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.