Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारे, साइकिल पर सवार हुए कैबिनेट मंत्री और अधिकारी, साथ चले शहरी

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 12:38 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 12:38 PM (IST)
तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारे, साइकिल पर सवार हुए कैबिनेट मंत्री और अधिकारी, साथ चले शहरी
शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क तक निकाली गई यात्रा में मंत्री नंदी, महापौर, कमिश्नर, डीएम शामिल हुए

प्रयागराज, जेएनएन। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संगम नगरी में गुरुवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी रहे। आइजी, कमिश्नर, डीएम, एसएसपी और महापौर समेत जनपद के तमाम अधिकारी, व्यापारी और समाज के अन्य तमाम लोग शामिल हुए।

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतवासी हर घर तिरंगा अभियान मना रहे हैं। यह अभियान अब जन आंदोलन बन चुका है। इस राष्ट्रीय पर्व को हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी मिल जुलकर मना रहे हैं। विपक्षी दलों के संदर्भ में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की नीति के चलते आज पूरा देश एकजुट है। यह आयोजन बताता है कि विकास का जो मंत्र दिया गया है, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास उससे देश आगे बढ़ रहा है। यही वजह है कि विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी है।

सुभाष चौराहे से शुरू हुई साइकिल तिरंगा यात्रा को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क तक निकाली गई इस यात्रा में सिविल लाइन व्यापार मंडल के साथ बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। हर तरफ वंदेमातरम का उद्घोष हो रहा था। तिरंगा यात्रा में शामिल कमिश्नर विजय विश्वास पंत, एडीजी प्रेम प्रकाश, आइजी डा. राकेश कुमार सिंह, डीएम संजय खत्री, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भी भारत माता के जय के नारे लगाए। हर तरफ स्वतंत्रता के पर्व को मनाने का अलग उत्साह दिखा। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में पहुंचकर सभी ने अमर क्रांतिकारियों को भी नमन किया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने भी सभी से आग्रह किया कि हर घर तिरंगा अभियान में जरूर शामिल हों। अपने घर की छतों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्रीय पर्व मनाएं।

पीएसी बैंड ने बजाई राष्ट्रगान की धुन

तिरंगा यात्रा के रवाना होने से पहले पीएससी के बैंड ने राष्ट्रगान जन गण मन की धुन बजाकर लोगों में जोश भर दिया। एडीसी के छात्रों ने देशभक्ति के रंग में रंगे कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। यात्रा का समापन शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर तीन पर हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.