Move to Jagran APP

समाधान दिवस : 34 में 11 शिकायतों का त्वरित निस्तारण

शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अफसरों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कौशांबी थाने में रहकर शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुनी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 10:40 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:40 AM (IST)
समाधान दिवस : 34 में 11 शिकायतों का त्वरित निस्तारण
समाधान दिवस : 34 में 11 शिकायतों का त्वरित निस्तारण

प्रयागराज : कौशांबी जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 34 शिकायती पत्र आए। 11 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अफसरों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कौशांबी थाने में रहकर शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुनी।

loksabha election banner

मंझनपुर कोतवाली में पुलिस विभाग से संबंधित एक शिकायती पत्र आया। इसका निस्तारण नहीं हो सका। इसी तरह करारी में राजस्व विभाग के चार शिकायतों में दो का निस्तारण हुआ। पश्चिम शरीरा में राजस्व संबंधी दो शिकायती पत्र आए लेकिन निस्तारण नहीं हो सका। महेवाघाट में एक भी शिकायती पत्र नहीं आया। कौशांबी थाना में राजस्व विभाग का एक शिकायती पत्र आया। निस्तारण नहीं हो सका। सरायअकिल में राजस्व के चार व पुलिस संबंधी तीन शिकायती पत्र आए। पुलिस के दो शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण हो सका।

चरवा थाना में राजस्व व पुलिस विभाग के दो-दो शिकायती पत्र आए। इनमें राजस्व विभाग के दो शिकायती पत्रों का निस्तारण हो गया। पिपरी थाना में राजस्व के दो और पुलिस के तीन शिकायती पत्र आए। इनमें पुलिस का महज एक शिकायती पत्र निस्तारित हो सका। पूरामुफ्ती थाना में राजस्व विभाग के दो और पुलिस का एक शिकायती पत्र आया। कोखराज थाना में राजस्व के दो व पुलिस का एक शिकायती पत्र आया। इसमें पुलिस के एक शिकायती पत्र का त्वरित निस्तारण किया गया। सैनी थाने में राजस्व व पुलिस के एक-एक शिकायती पत्र आए, जिनका निस्तारण नहीं हो सका। वहीं पइंसा में दो शिकायती पत्र राजस्व विभाग से संबंधित आए। दोनों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। कुल 34 शिकायती पत्रों में राजस्व के छह व पुलिस विभाग के पांच शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण हो सका। जबकि शेष बचे राजस्व के 16 और पुलिस विभाग के छह शिकायती पत्रों को संबंधित जिम्मेदारों को सौंपते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.