शोधपत्रों में रेखांकित हुई बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा
इलाहाबाद : जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल में राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस के जनपद स्तरीय प्रतियोगि
इलाहाबाद : जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल में राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस के जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के आठ नोडल सेंटर के 18 स्कूलों ने हिस्सा लिया। इसमें 463 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान के जिला समन्वयक डा. मो. मसूद ने बाल वैज्ञानिकों का प्रोत्साहन करते हुए कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंद्रानी गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में देश को सतत् व स्थायी विकास की आवश्यकता है। युवा वैज्ञानिकों को ऐसी तकनीक विकसित करनी चाहिए जो समाजिक, आर्थिक रूप से जनसाधारण के उत्थान में उपयोगी हो। बाल वैज्ञानिकों ने जल, बालू एवं मिट्टी की गुणवत्ता, जैव विविधता सहित दर्जनों विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग में आराध्या राय, खुशी यादव, आर्यन सिन्हा, आयना राय, गरिमा दुबे, प्रसन्ना सोनी, भूमि शुक्ल, शिवांश रवि, अयान अख्तर, विवेक प्रताप सिंह, पलक सिंह और रविकांत चौबे विजयी हुए। सीनियर स्तर पर प्रज्ञा पांडेय, प्रणव, श्रुति गुप्त, शिफा फातिमा, कपिल त्रिपाठी, प्रणय श्रीवास्तव, अभिनव शर्मा, यशस्वी पांडेय, प्रज्ज्वल श्रीवास्तव, जैनब फातिमा, अजीत सिंह, अदिति केसरवानी, गौरव सिंह, विशाल, रितिका, परिधि पांडेय और मो. अनस जाफरी विजेता रहे। जीवनशैली तथा अजीविका पर आधारित परियोजनाओं के मूल्यांकन में डा. अनिल शुक्ल, डा. अर्चना पांडेय, डा. अमिता पांडेय, डा. दीपमाला गुप्ता, डा. एसपी वर्मा, डा. एसएम खरे, इंजीनियर मो. जैद, डा. आदेश वर्मा, डा. मरियम वसीम और असलम परवीन आदि शामिल रहे। टैगोर पब्लिक स्कूल के संजय श्रीवास्तव ने बताया कि तीन नवंबर को टैगोर पब्लिक स्कूल में पूर्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समन्वयक एमएम सिन्हा और रेनू बजाज रहे।