महापुरुषों की प्रतिमा को चमकाया
जासं, इलाहाबाद : केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा जनजागरण अभियान चला रही है। भाजपा कार्यकर
जासं, इलाहाबाद : केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा जनजागरण अभियान चला रही है। भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों से संपर्क करके उन्हें सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ पार्टी की नीतियों से जोड़ने की मुहिम चला रहे हैं। इसके मद्देनजर गुरुवार को स्वच्छता अभियान चला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय, छुन्नन गुरु अग्रसेन प्रतिमा, डफरिन अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल, शिवकुटी व अल्लापुर में मलिन बस्ती, डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल की सफाई हुई। इसके अलावा मलिन बस्ती, पार्को में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता शुरू करके उसके सार्थक प्रभाव को घर-घर, जन-जन तक पहुंचाया। स्वच्छ मन, तन और स्थान विकास के लिए आवश्यक है। हर व्यक्ति को तन, मन, घर व बाहर स्वच्छ रखना चाहिए। अभियान में संजय गुप्त, कुंजबिहारी मिश्र, पवन श्रीवास्तव, श्याम चंद, राजेश निषाद, विपुल मित्तल, मनोज पाडेय, राजेश केसरवानी, सचिन जायसवाल, राघवेंद्र कुशवाहा, प्रदीप पाडेय, राकेश जैन, विष्णु वर्मा, रामलखन, बरखा प्रकाश शामिल रहे।
-----
दलितों को जोड़ने की तैयारी
बसपा के वोटबैंक में सेंध मारने के लिए दलितों को जोड़ने के लिए भाजपा व्यापक मुहिम चलाएगी। उन्हें जोड़ने का आधार बनेगा केंद्र व प्रदेश सरकार का काम। उक्त बातें भाजपा काशीक्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कही। अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान के पास अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के सबको विकास कर रही है। प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। मोर्चा के काशीक्षेत्र अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि बसपा अनुसूचित जाति के लोगों को वोटबैंक बनाकर रखती है। जबकि भाजपा उन्हें अधिकार एवं सम्मान दे रही है। मोदी व योगी के शासनकाल में अनुसूचित जाति के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की जमीनीस्तर पर मुहिम चली है। दोनों सरकारें अनुसूचित जाति की दयनीय दशा को देखकर कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं।