Move to Jagran APP

प्रयागराज के होटल में चल रही फेयरवेल पार्टी को पुलिस ने बंद कराया, बिना परमिशन हो रही थी पार्टी

रविवार देर शाम सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी मिली कि एक होटल में फेयरवेल पार्टी चल रही है। इसमें करीब पांच सौ लोग मौजूद हैं। जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस के साथ ही महिला थाने की फोर्स होटल में पहुंची। पार्टी में शामिल लोगों ने मास्क नहीं लगाया था।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 10:20 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 10:20 PM (IST)
प्रयागराज के होटल में चल रही फेयरवेल पार्टी को पुलिस ने बंद कराया, बिना परमिशन हो रही थी पार्टी
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में चल रही पार्टी में रविवार देर शाम पुलिस का छापा पड़ गया।

प्रयागराज, जेएनएन। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में चल रही पार्टी में रविवार देर शाम पुलिस का छापा पड़ गया। पुलिस ने पार्टी को बंद करा दिया। साथ ही होटल के तीन कर्मचारियों को पकड़कर पूछताछ की गई। 

loksabha election banner

बिना अनुमति के चल रही थी पार्टी, कोविड-19 का हो रहा था उल्लंघन

रविवार देर शाम सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी मिली कि एक होटल में फेयरवेल पार्टी चल रही है। इसमें करीब पांच सौ लोग यहां मौजूद हैं। जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस के साथ ही महिला थाने की फोर्स होटल में पहुंची। पार्टी में शामिल अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं लगाया था। फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा था। तेज आवाज में डीजे बज रहा था। आयोजन के लिए अनुमति पत्र दिखाने को कहा गया तो वह नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई के लिेए अफसरोंं से बात की। 

होटल के तीन कर्मचारियों को पकड़ा, पूछताछ कर छोड़ा सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बिना अनुमति के पार्टी का आयोजन किया गया था। उसे तत्काल बंद करा दिया गया। होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर उनको छोड़ दिया गया।

नैनी में मोची की पीठ में घोंपी सरिया

औद्योगिक थाना क्षेत्र के चंदूपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र पुत्र मथुरा प्रसाद छिवकी रेलवे स्टेशन के समीप चप्पल जूते सिलते हैं। रविवार की शाम कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। हमलावरों ने पीटकर उनकी पीठ में लोहे की सरिया घोंप दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमचंद को एसआरएन में भर्ती कराया। वहीं इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि प्रेमचंद होश में नहीं हैं। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.