गला रेतकर युवती की हत्या, शव खेत में फेंका
सरायममरेज थाना क्षेत्र के शालूपुर गांव में गुरुवार की देर रात एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारों ने शव घर के पास ही फेंक दिया। सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
इलाहाबाद : सरायममरेज थाना क्षेत्र के शालूपुर गांव में गुरुवार देर रात एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे घर के पास ही खेत में शव फेंक कर फरार हो गए। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शालूपुर गांव निवासी स्व. राम अभिलाष की 20 वर्षीय पुत्री कविता गुरुवार की रात घर में सो रही थी। घरवालों के अनुसार रात में एक बजे तक वह बिस्तर पर सोई हुई थी। सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में शौच के लिए गई गांव की कुछ महिलाओं ने खून से सना उसका शव पड़ा देखा। उनके शोर मचाने पर घर और गांव के लोग पहुंचे। बाद में सरायममरेज थाने की पुलिस पहुंची। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। एसपी गंगापार सुनील सिंह समेत क्षेत्राधिकारी हंडिया भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की, लेकिन हत्यारोपितों का कोई क्लू नहीं मिला। कविता के भाई राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच कर रही है। कविता तीन बहनों व एक भाई में चौथे नंबर की थी।
-------
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
इलाहाबाद : मेजा थाना क्षेत्र के बसहरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। ससुराल पक्ष के लोगों की मानें तो पारिवारिक कलह से आजिज आकर विवाहिता ने जहर खा कर जान दिया। वहीं मायके वाले आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में ले लिया।
गांव निवासी चंद्रावती देवी 40 पत्नी दीनानाथ का किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात में चंद्रावती देवी अपने कमरे में चली गयी। सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोगों ने उसे आवाज दिया। जब कोई आहट नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा खोल कर देखा तो विवाहिता का शव बिस्तर पर पड़ा था। दीनानाथ ने बताया कि जहर पीने के कारण पत्नी की मौत हुई है। जानकारी होने पर पहुंचे कुर्की कलां गांव के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किया जाएगी।