Move to Jagran APP

Allahabad, Prayagraj Magh Mela News : आज शाम छह बजे से सिविल लाइंस से नहीं जा पाएंगे जंक्‍शन

माघ मेले में प्रमुख स्नान पर्वों के एक दिन पहले से इलाहाबाद जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। सिविल लाइंस साइड से यात्री केवल बाहर आ सकेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 10:08 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 02:10 PM (IST)
Allahabad, Prayagraj Magh Mela News : आज शाम छह बजे से सिविल लाइंस से नहीं जा पाएंगे जंक्‍शन
Allahabad, Prayagraj Magh Mela News : आज शाम छह बजे से सिविल लाइंस से नहीं जा पाएंगे जंक्‍शन

प्रयागराज,जेएनएन । 10 जनवरी को होने वाले माघ मेले के पहले स्नान को लेकर रेलवे की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को स्नान है, इसलिए गुरुवार शाम छह बजे से इलाहाबाद जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद हो जाएगा। यात्रियों को ट्रेन पकडऩे के लिए सिटी साइड जाना पड़ेगा। गेट संख्या-4 से आरक्षित टिकट धारकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। स्नान के मद्देनजर इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन, इलाहाबाद छिवकी, झूंसी स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इलाहाबाद जंक्शन पर कंट्रोल रूम से सभी स्टेशनों पर आने वाली और जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखी जाएगी।

loksabha election banner

माघ मेले के प्रमुख स्‍नान पर्वों के एक दिन पहले से बंद हो जाएगा सिविल लाइंस साइड से प्रवेश

माघ मेले में प्रमुख स्नान पर्वों के एक दिन पहले से इलाहाबाद जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। सिविल लाइंस साइड से यात्री केवल बाहर आ सकेंगे। टे्रन पकडऩे के लिए उन्हें सिटी साइड से गेट संख्या-4 से प्रवेश की अनुमति रहेगी। गेट संख्या-1, 2ए, 2बी और तीन से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। पहले स्नान पौष पूर्णिमा पर नौ जनवरी को शाम छह बजे से रास्ता बंद कर दिया जाएगा, जो 11 जनवरी को रात 12 बजे तक बंद रहेगा। इसी प्रकार मकर संक्रांति पर 14 जनवरी की शाम छह बजे से 16 जनवरी को रात 12 बजे तक, मौनी अमावस्या पर 22 जनवरी की शाम छह बजे से 25 जनवरी को रात 12 बजे तक, बसंत पंचमी पर 29 जनवरी की शाम छह बजे से 31 जनवरी को रात 12 बजे तक, माघी पूर्णिमा पर आठ फरवरी की शाम छह बजे से 10 फरवरी की रात 12 बजे तक और महाशिवरात्रि पर 20 फरवरी की शाम छह बजे से 22 फरवरी की रात 12 बजे तक सिविल लाइंस साइड से प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। प्रमुख स्नान के दौरान स्टेशन पर न तो प्लेटफार्म टिकट मिलेगा, न ही पार्सल की बुकिंग होगी।

कौन का आश्रय स्थल कहां के लिए

-आश्रय संख्या-1 (लाल रंग) : प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, लखनऊ एवं वाराणसी की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए। एफओबी-2 (नए रैंप के माध्यम से) से प्लेटफार्म संख्या 07/08, एवं 09/10 से अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे

-आश्रय संख्या-2 (नीला रंग) : मीरजापुर, विंध्याचल, दीन दयाल उपाध्याय जं, पटना की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए। एफओबी-2 (पुराने रैंप के माध्यम से) प्लेटफार्म संख्या 04/05 से अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे

-आश्रय संख्या-3 (पीला रंग) : मानिकपुर, सतना, बांदा, झांसी की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए। प्लेटफार्म संख्या 01 से अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे।

-आश्रय संख्या-4 (हरा रंग) : फतेहपुर, कानपुर एवं दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए। एफओबी-3 से प्लेटफार्म संख्या 02/03 से अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.