रिश्तेदार के घर से लौट रहे दंपती की सडक हादसे में मौत Prayagraj News
हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जख्मी दंपती को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने गुरुवार दोपहर
प्रयागराज, जेएनएन। फाफामउ इलाके में बुधवार आधी रात सडक हादसे में दंपती जख्मी हो गए। गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दंपती के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंगा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी थी टक्कर
जार्जटाउन थानाक्षेत्र के हासिमपुर रोड निवासी राजू भारतीय (43) ई रिक्शा चालक था। बुधवार को वह पत्नी बीना देवी (40) के साथ बाइक से बहरिया में एक रिश्तेदार के यहां गया था था। देररात पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। गंगा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति- पत्नी बाइक से छिटकर दूर सडक पर गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जख्मी दंपती को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने गुरुवार दोपहर दम तोड दिया। दंपती की मौत से दो बेटियों रानी, काजल और बेटे हिमांशु की आंखों से आंसू थम नहीं रहे।
कौशांबी में कनवार बार्डर पर हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल
फतेहपुर और कौशांबी की सरहद स्थित कनवार गांव के समीप ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंची फतेहपुर की खागा पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ट्रक चालक को गिरफ्तार किया।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सामने से मारी टक्कर
सैनी के टेंढ़ीमोड़ निवासी लालचंद्र का परिवार फतेहपुर जनपद के खागा टेनी गांव स्थित दूसरे घर में रहता है। लालचंद्र अपने 25 वर्षीय बेटे पवन के साथ प्रयागराज में रहकर पेटिंग का काम करता था। परिवार वालों की मानें तो गुरुवार की सुबह पिता व पुत्र बाइक से खागा जा रहे थे। वह जैसे ही कनवार बार्डर के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पवन छिटक कर पहिए के नीचे आ गया। ट्रक उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इससे पवन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता लालचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने पीछा कर चालक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लालचंद्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे।