प्रतियोगिता में बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास को परखा
अबेकस एनब्रेन द्वारा अपनी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लगातार 10 वर्षों से इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। रविवार को आयोजित यह प्रतियोगिता दो शिफ्टों में हुई।
प्रयागराज : अबेकस एनब्रेन की ओर से केपी इंटर कालेज में चार से 14 साल के बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ ज्ञानवर्धन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर भर से बड़ी तादात में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अबेकस एनब्रेन द्वारा अपनी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लगातार 10 वर्षों से इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। रविवार को आयोजित यह प्रतियोगिता दो शिफ्टों में हुई। चार से सात साल के बच्चों के लिए एक और आठ से 14 वर्ष के बच्चों के लिए डेढ़ घंटे की प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने जहां मेंटल अबेकस कैलकुलेशन के जरिए सवालों को हल किया वहीं, रीजनिंग के प्रश्नों का भी जवाब दिया। खास बात यह रही कि बच्चों ने पेपरलेस कैलकुलेशन किया। प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद बाहर निकल रहे बच्चों के खिले चेहरे से अनुमान लग रहा था कि उनका प्रदर्शन बेहतर रहा। प्रतियोगिता का समापन केपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. योगेंद्र सिंह ने केक काटकर किया। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण बच्चों को पुरस्कार वितरण के लिए अगले रविवार को प्रयाग संगीत समिति में समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. आईसी अग्रवाल होंगे। इस मौके पर दोपहर 3.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
पूछे गए इन मुद्दों से जुड़े सवाल
वैदिक गणित, स्मरण शक्ति का तकनीकी विकास, संलग्नता, बौद्धिक तथा रचनात्मक कार्यक्षमता का विकास, एकाग्रता, कल्पना शक्ति का उपयोग, फोटोग्राफिक मेमोरी, श्रवण शक्ति का विकास, सीखने की कला, तीव्र एवं सटीक गणनात्मक क्षमता, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, संपूर्ण व्यक्तित्व विकास।