Move to Jagran APP

प्रतापगढ़ में करंट से किशोरी की मौत, मार्ग पर शव रख लगाया जाम Prayagraj News

शव रखकर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने 10 लाख की आर्थिक सहायता व नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा जिलाध्‍यक्ष के आश्‍वासन पर लोग माने।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 12:41 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 04:12 PM (IST)
प्रतापगढ़ में करंट से किशोरी की मौत, मार्ग पर शव रख लगाया जाम Prayagraj News
प्रतापगढ़ में करंट से किशोरी की मौत, मार्ग पर शव रख लगाया जाम Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में करंट से किशोरी की मौत से लोग आक्रोशित हो गए। मंगलवार की सुबह स्वजनों व ग्रामीणों ने रास्ताजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर जब बात नहीं बनी तो पुलिस अधिकारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के समझाने पर लोग माने। आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

loksabha election banner

खेत में उतरे करंट से खुशी की चली गई थी जान

जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा झलिहन का पुरवा गांव निवासी मन्नालाल की बेटी 13 वर्षीय खुशी पटेल रविवार की शाम खेत की तरफ गई हुई थी। वहां खेत में  लगे बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से खुशी की मौत हो गई थी। सोमवार की शाम उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों ने  मुंबई में रह रहे पिता के पहुंचने  पर मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार की बात कही थी। पिता के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था।

भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सीएम राहत कोष से मदद के आश्वासन पर शांत हुआ गुस्सा

पिता मन्नालाल के आने के बाद मंगलवार की सुबह परिजन शव लेकर खुशी के परिवार के लोग व ग्रामीण बाबूगंज-डेरवा मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने शव रखकर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने 10 लाख की आर्थिक सहायता व नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस के अधिकारियों व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, इंस्पेक्टर जेठवारा, विनोद कुमार यादव लोगों के पास पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष के समझाने व मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुदान दिलाने के आश्वासन पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद पुलिस को स्वजनों ने अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.