Move to Jagran APP

प्रयागराज में किशोरी की कुएं में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, प्रतापगढ़ में युवक को मार डाला

प्रयागराज के गंगापार इलाके के होलागढ़ की किशोरी शुक्रवार की रात खेत की ओर गई थी। इसके बाद उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में उसकी लाश मिली। दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 01:05 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 01:42 PM (IST)
प्रयागराज में किशोरी की कुएं में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, प्रतापगढ़ में युवक को मार डाला
प्रयागराज में एक कुएं में किशोरी का शव मिला है। हत्‍या की आशंका जताई जा रही है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। यूपी के प्रयागराज जिले में 15 वर्षीया किशोरी की लाश कुएं में मिली। ग्रामीणों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या की आशंका जताई है। गंगापार के होलागढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि अभी उसके घरवाले कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

रात भर खोजते रहे किशोरी के परिवार के लोग : होलागढ़ इलाके की किशोरी शुक्रवार की रात खेत की ओर गई थी। इसके बाद उसका पता नहीं चला। देर रात तक घरवाले उसे खोजते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर उसकी लाश कुएं में गांव वालों ने देखी तो उसके परिवार के लोगों को जानकारी दी। वे बिलखते हुए वहां पहुंचे। इसी बीच होलागढ़ थाने की पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान घरवालों ने कर ली।

गांव के कुछ लोगों से रंजिश की बात सामने आ रही : होलागढ़ पुलिस का कहना है कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के घरवालों ने अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। हालांकि गांव के कुछ लोगों से रंजिश की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है।

किशोरी का नहीं लगा सुराग : प्रतापगढ़ में एक सप्ताह पूर्व गायब 16 वर्षीय किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। वह घर से बैंक आफ बड़ौदा सराय आना देव के लिए पासबुक लेकर निकली थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। उसकी मां ने जेठवारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर आदित्य सिंह का कहना है कि किशोरी की खोजबीन की जा रही है।

प्रतापगढ़ में लाठी से पीटकर युवक की हत्या : प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के नोही गांव निवासी 22 वर्षीय धीरज पुत्र जयनाथ की चचेरे भाई से जमीन के बंटवारे को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में शनिवार को सुबह 11:30 बजे दोनों में कहासुनी हुई। इस दौरान चचेरे भाई राजदेव ने लाठी से पीटकर धीरज की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.