Teacher Recruitment : प्रतापगढ़ में विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू, महिला व दिव्यांग शिक्षकों के लिए विकल्प की भी है व्यवस्था
Teacher Recruitment प्रतापगढ़ में दिव्यांग एवं महिला शिक्षक शिक्षिकाओं से 29 व 30 अक्टूबर को विकल्प बीएसए कार्यालय में सुबह नौ बजे से लिए जाएंगे। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नवनियुक्त पुरुष शिक्षकों के विद्यालय का आवंटन रोस्टर बार ऑनलाइन प्रक्रिया राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से किया जाएगा।
प्रयागराज, जेएनएन। नव नियुक्त शिक्षक भर्ती के प्रतापगढ़ में एक हजार 84 शिक्षकों की तैनाती के बाद अब उन्हें विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू है। महिला व दिव्यांग शिक्षकों से विद्यालय के विकल्प लिए जाएंगे। अन्य शिक्षकों के विद्यालय का आवंटन राज्य परियोजना कार्यालय से ऑनलाइन किया जाएगा।
नव चयनित शिक्षकों को विद्यालय आवंटन किया जाना है
नियुक्ति पत्र वितरण के बाद अब नव चयनित शिक्षकों को विद्यालय आवंटन किया जाना है। दिव्यांग एवं महिला शिक्षक, शिक्षिकाओं से 29 व 30 अक्टूबर को विकल्प लिए जाएंगे। यह कार्य बीएसए कार्यालय में सुबह नौ बजे से होगा। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नवनियुक्त पुरुष शिक्षकों के विद्यालय का आवंटन रोस्टर बार ऑनलाइन प्रक्रिया राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से किया जाएगा।
महिला व दिव्यांग शिक्षकों को 29 या 30 अक्टूबर को बुलाया गया है
महिला व दिव्यांग शिक्षकों को 29 या 30 अक्टूबर को बीएसए कार्यालय में सुबह नौ बजे से बुलाया गया है। उनसे विद्यालयों के विकल्प ले जाएंगे। जिले में नौ दिव्यांग महिला, 23 दिव्यांग पुरुष, 388 महिला और 756 पुरुष शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। जिस दिन विकल्प लिया जाएगा, उसी दिन कटऑफ के हिसाब से शिक्षकों का नाम चस्पा किया जायेगा । साथ ही साथ किस ब्लाक में कौन सा विद्यालय है, बच्चो की संख्या के हिसाब से उस विद्यालय का नाम भी चस्पा किया जाएगा।
नवीनीकरण प्रक्रिया संपन्न, कार्यभार ग्रहण करें अनुदेशक
जिले में छात्र संख्या कम होने की वजह से जिन अनुदेशकों का नवीनीकरण रोका गया था। उन सभी अनुदेशकों का नवीनीकरण उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रयास से नवीनीकरण हो गया है। समस्त अनुदेशकों का नवीनीकरण के आदेश संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के पास पहुंच भी गया है। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी शुक्ला ने बताया कि संबंधित अनुदेशक संबंधित ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी से अपना आदेश प्राप्त कर विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।