Move to Jagran APP

नफरत फैलाकर फायदा लेने में लगी है कांग्रेस : सुनील भराला Prayagraj News

भराला ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि हाथरस कांड की सच्चाई सामने आ चुकी है। अब भी कांग्रेस इसके जरिए नफरत व दंगे की आग प्रदेश में लगाना चाहती है। उसे बिहार चुनाव दिख रहा है। राहुल गांधी ने जो नाटक किया घडिय़ाली आंसू बहाए वह जनता समझती है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 07:04 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 07:04 PM (IST)
नफरत फैलाकर फायदा लेने में लगी है कांग्रेस : सुनील भराला Prayagraj News
उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला बुधवार को प्रतापगढ़ में थे।

प्रयागराज, जेएनएन। बदहाली की जिंदगी जी रहे श्रमिकों के दिन बहुर रहे हैं। भाजपा सरकार ने इनके कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। यह बात उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला ने बुधवार को पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में कही। जिले के दौरे पर आए भराला ने लोक निर्माण डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई, रोजगार, मनोरंजन और शादी ब्याह के साथ ही अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। 10 नवंबर से इनके कल्याण की तीन नई योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। इनके लिए धार्मिक और पर्यटन यात्रा की भी योजना है। केंद्र सरकार ने 19 श्रम कानूनों का सरलीकरण करके इसे चार कानूनों में ला दिया है। श्रमिकों को यूनिक आइडी नंबर भी जारी किए जाएंगे।

loksabha election banner

 कांग्रेस, सपा समेत दूसरे दलों के मंसूबे सफल नहीं होंगे

इसके बाद भराला ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि हाथरस कांड की सच्चाई सामने आ चुकी है। अब भी कांग्रेस इसके जरिए नफरत व दंगे की आग प्रदेश में लगाना चाहती है। उसे बिहार चुनाव दिख रहा है। राहुल गांधी ने जो नाटक किया, घडिय़ाली आंसू बहाए वह जनता समझती है। कांग्रेस, सपा समेत दूसरे दलों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में प्रदेश में जिन सीटों पर भाजपा असफल रही थी उनमें प्रतापगढ़ की कुंडा, बाबागंज व रामपुर खास सीटें भी हैं। यहां पर अब बूथ नहीं लुटने पाएंगे। जनता चुनाव करेगी। इसके पहले उन्होंने कुंडा में श्रमिक पंजीयन शिविर का उद्घाटन मंगलवार को किया, जिसमें 86 श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया। इस मौके पर श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य कन्हैया लाल भारती, वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, सांसद कौशांबी की ओर से भूपेंद्र पांडेय, जलशक्ति मंत्री की ओर से दिनेश शर्मा ने अध्यक्ष सुनील भराला का बुके देकर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.