Move to Jagran APP

टैक्सी पर बैठी महिला का पर्स लेकर भागे उचक्के

थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के सामने एक टैक्सी से घर जा रही महिला का पर्स तेज रफ्तार बाइक सवार दो उचक्कों ने उड़ा दिया। महिला ने मामले की तहरीर थाने पर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 11:16 PM (IST)
टैक्सी पर बैठी महिला का पर्स लेकर भागे उचक्के
टैक्सी पर बैठी महिला का पर्स लेकर भागे उचक्के

नवाबगंज : थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के सामने एक टैक्सी से घर जा रही महिला का पर्स तेज रफ्तार बाइक सवार दो उचक्कों ने उड़ा दिया। महिला ने मामले की तहरीर थाने पर दी है।

loksabha election banner

क्षेत्र के भीटी गांव निवासिनी सरिता देवी पत्नी अजय कुमार शनिवार को शहर से अपने घर आ रही थी। वह टैक्सी पर बैठी थी। टैक्सी जैसे ही टिकरी गांव के सामने पहुंची बाइक से आए दो युवक उसका पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में पैसे थे। मामले की जानकारी महिला ने पति को दी। पति ने पुलिस को सूचना दी है। शातिरों ने महिला से ठगे दो लाख के जेवर

हंडिया : क्षेत्र के अमोरा गांव में शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे बाइक सवार दो शातिरों ने एक महिला के लगभग दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण ठग ले गए। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।

अमोरा गांव निवासी जयप्रकाश उर्फ नायब पुत्र जंगाली शनिवार पास के गांव धर्मपुरा में मजदूरी करने गए थे। सुबह लगभग 11 बजे उनके घर बाइक से दो युवक पहुंचे। दोनों युवकों ने नायब के बारे में उनकी पत्नी सावित्री से पूछा। इस दौरान दोनों युवकों ने महिला को बातों में ही बातों में अपने जाल में फंसा लिया। महिला से एक युवक बोला, उसकी मां के मरने के पहले सारा जेवर जिसकी कीमत लगभग 10 लाख से अधिक है, उसकी मौसी ने रखा है। वह तभी उसे आभूषण देगी, जब जयप्रकाश साथ जाएंगे। कहा कि जेवर मिल जाएंगे तो आधा जयप्रकाश को दे देंगे। इन सब बातों में महिला आ गई। फिर शातिर ने सावित्री को उनके पति को बुलाने के लिए भेज दिया। इसके बाद सावित्री की बेटी क्षमा से घर में रखे सारे जेवर लेकर दोनों शातिर फरार हो गए। सावित्री अपने पति के साथ घर लौटी तो बेटी ने आपबीती बताई, जिसके बाद जयप्रकाश और सावित्री के पैरों तले जमीन खिसक गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.