Move to Jagran APP

Sucide Case in Kaushambi : झाड़ फूंक कराकर घर लौटी महिला फांसी के फंदे पर झूली, चली गई जान

Sucide Case in Kaushambi कौशांबी के पिपरी थाना इलाके की रहने वाली बीमारी से परेशान रिंकी अपनी बहन और बहनोई के साथ ओझा के पास इलाज कराने गई थी। वहां से घर लौटने के बाद शनिवार की रात में उसने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर लिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 08:34 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 08:34 AM (IST)
Sucide Case in Kaushambi : झाड़ फूंक कराकर घर लौटी महिला फांसी के फंदे पर झूली, चली गई जान
कौशांबी के पिपरी में महिला फांसी के फंदे पर झूल गई।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जनपद के पिपरी कोतवाली इलाके में शनिवार की रात महिला ने आत्‍महत्‍या कर लिया। गांजा गांव में शनिवार रात रिश्तेदारी से झाड़-फूंक कराकर घर लौटी महिला का फांसी के फंदे पर झूलता शव उसके पति ने देर रात देखा, जब वह दुर्गा पूजा पंडाल से वापस लौटा। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद स्‍वजनों से पूछताछ किया।

loksabha election banner

बीमारी से परेशान थी रिंकी

पिपरी के गांजा गांव निवासी दिनेश सिंह खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दिनेश के मुताबिक उनकी 30 वर्षीय पत्नी रिंकी अक्सर सिर दर्द, पेट दर्द, बुखार आदि बीमारियों से परेशान रहती थी। काफी इलाज के बाद भी दो-चार दिन के लिए ही आराम मिल पाला था। इस पर गांव के लोगों ने ओझा से झाड़-फूंक कराने की बात उसने कही थी।

ओझा के पास इलाज को गई थी

शनिवार को रिंकी अपनी बहन और बहनोई के साथ पिपरी के कादिलपुर गांव में एक ओझा के पास गई। वहां से झाड़-फूंक के बाद वह अपने घर लौटी। कुछ देर बाद बहन व बहनोई अपने घर चले गए। इस बीच पति दिनेश सिंह गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। घर पर रिंकी अपने 10 वर्षीय पुत्री छबी व आठ वर्षीय पुत्र आदर्श के साथ थी।

दुर्गा पूजा पंडाल से लौटे पति ने फांसी पर लटकता देखा शव

इसी बीच रात करीब 11 बजे रिंकी ने छत के चुल्ले से रस्सी के फंदे पर लटक कर मौत को गले लगा लिया। देर रात दुर्गा पंडाल से लौटे दिनेश ने पत्नी का फंदे पर लटकता देखा तो वह चीखने-चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से शव फंदे से उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे में पड़ताल करने के बाद परिवार के सदस्‍यों से पूछताछ किया। पुलिस तहकीकात कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.