Move to Jagran APP

भाजपा की सदस्यता के साथ प्रतियोगी छात्रों में जगाई राष्ट्रवाद की अलख Prayagraj News

भाजपा सदस्यता अभियान में तेजी आ गई है। कुंदन गेस्ट हाउस में वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील बंसल ने प्रतियोगी छात्रों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनमें राष्‍ट्रवाद की भी अलख जगाई।

By Edited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 09:17 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 07:37 AM (IST)
भाजपा की सदस्यता के साथ प्रतियोगी छात्रों में जगाई राष्ट्रवाद की अलख Prayagraj News
भाजपा की सदस्यता के साथ प्रतियोगी छात्रों में जगाई राष्ट्रवाद की अलख Prayagraj News
प्रयागराज, जेएनएन। इन दिनों भाजपा का सदस्यता अभियान गति में है। इसी के तहत भाजयुमो की ओर से कुंदन गेस्ट हाउस में सदस्यता ग्रहण कराने के साथ प्रतियोगी छात्रों में राष्ट्रवाद की अलख भी जगाई गई। समारोह में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि आपको भाजपा का सदस्य इसलिए बनना चाहिए क्योंकि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए कार्य करती है।

कहा, जीवन के प्रत्येक पहलू में भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित हो सकते हैं
भाजपा नेता सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा की सदस्यता मात्र राजनीतिक गतिविधि के लिए सक्रियता नहीं है बल्कि जीवन के प्रत्येक पहलू में हम भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित हो सकते हैं। स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान, जल संरक्षण, अन्न को नष्ट होने से बचाना, कागज बचाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे देश निर्माण तथा भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने में छात्र-छात्राएं अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकते हैं।

पानी की बर्बादी रोकने पर भाजपा नेता ने दिया जोर
सुनील बंसल ने कहा कि पानी की बर्बादी को रोकना जरूरी है। प्यास कम लगी हो तो आधा गिलास पानी पीजिए। नहाने से लेकर भोजन पकाने और बर्तन धुलने तक में आवश्यकता के मुताबिक ही पानी का प्रयोग करें।

भाजयुमो के प्रदेश अध्‍यक्ष ने सदस्‍यता अभियान का औचित्‍य बताया
विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने सदस्यता अभियान चलाने के औचित्य को बताया। बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवाओं के कल्याण को कई योजनाएं संचालित की हैं। स्वागत भाषण भाजपा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव तथा आभार ज्ञापन महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया। इस मौके पर विद्यासागर राय, देवेंद्र मिश्रा, सुबोध सिंह, कमलेश कुमार, डॉ.सुदामा पटेल, श्रेयम भार्गव, मनिंद्र पाडेय, राजेश राजभर आदि मौजूद रहे।

भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि : जाह्नवी
भाजपा के दो दिवसीय वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर क्षेत्रीय संयोजक डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि सतत कार्य एवं संपर्क ही संगठन का मूलमंत्र है और इसका कोई विकल्प नहीं है। कहा कि किसी को छोड़ो नहीं, किसी को तोड़ो नहीं, केवल उसे अपने से जोड़ो यही संगठन का सूत्र है। इसे ही ध्यान में रखकर प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन का कार्य करना चाहिए। डॉ. सुदामा पटेल ने पार्टी के इतिहास और विकास की विस्तृत जानकारी दी।

संगठन की आगामी योजना पर हुआ विमर्श
क्षेत्र सदस्य ज्ञानेश्वर शुक्ला ने कहा कि एकात्म मानववाद का सैद्धातिक अधिष्ठान ने पार्टी को आज शिखर पर पहुंचाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर राय, राघवेंद्र कुशवाहा, बरखा प्रकाश, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। राम वाटिका में हुए इस वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन का इतिहास, विकास कार्यपद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, नए भारत के निर्माण में हमारी भूमिका, संगठन की आगामी योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से चर्चा भी हुई।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.