Move to Jagran APP

सीएम के सख्त तेवर, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में दौड़े अफसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सख्त तेवर के बाद अफसरों ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को दूर करने का आदेश दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 08:30 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:29 AM (IST)
सीएम के सख्त तेवर, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में दौड़े अफसर
सीएम के सख्त तेवर, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में दौड़े अफसर

जासं, प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सख्त तेवर के बाद गुरुवार सुबह से मंडलायुक्त और जिलाधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर निकल पड़े। बाढ़ ग्रस्त इलाकों और राहत शिविरों में जाकर अफसरों ने बाढ़ पीड़ितों से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना। अफसरों ने मातहतों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। बाढ़ में फंसे लोगों को अविलंब बाहर निकालकर उन्हें राहत शिविर तक पहुंचाया जाए।

loksabha election banner

मंडलायुक्त डॉ. आशीष गोयल सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश कुमार मिश्र के साथ गुरुवार सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकले। शास्त्री पुल से बढ़ते जलस्तर को देखा। इसके बाद बाढ़ग्रस्त झूंसी के बदरा सोनौटी गांव पहुंचे। यहां बाढ़ पीड़ितों से उनकी परेशानियों के बारे जाना। झूंसी में बने राहत शिविर का जायजा लिया। संगम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र देखने के बाद नैनी नए पुल पर पहुंचे। यहां से नैनी की तरफ बढ़े जलस्तर को देखा। यहां से कमिश्नर बख्शी बांध पहुंचे। यहां अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे सेंट जोसेफ ग‌र्ल्स कॉलेज में बने राहत शिविर में पहुंचे। बाढ़ से पीड़ितों से नाश्ता, खाना और चिकित्सा सुविधा में बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि राहत शिविरों का माहौल खुशनुमा बनाया जाए।

जिलाधिकारी और एसएसपी बाढ़ पीड़ितों मिले:

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज गुरुवार सुबह बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। सबसे पहले बिशप जॉनसन स्कूल पहुंचे। यहां राहत शिविरों में दी जा रही राहत सामग्री का निरीक्षण किया। बाढ़ पीड़ितों को दिए जा रहे पैकेट को खोलकर देखा। उन्होंने नोडल अधिकारी को समय से शिविरों में राहत पैकेट पहुंचाने का निर्देश दिया। एसीएम तृतीय जवाहर लाल को निर्देशित किया कि बिना सेफ्टी जैकेट के कोई भी व्यक्ति नाव पर न बैठे। यहां से डीएम, एसएसपी कैंट हाईस्कूल राजापुर स्थित राहत शिविर पहुंचे। यहां बाढ़ पीड़ितों से बात कर दी जा रही सुविधाओं और चिकित्सा सेवा के बारे में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि शिविर में अखबार और बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके बाद वह ऋषिकुल उच्चतर विद्यालय, महबूब अली इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में बने राहत शिविरों का निरीक्षण किया। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों केखान-पान और स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की परेशानी न हो। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.